• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार ने यूपी को पूरी तरह अराजकता की आग में झोंक दिया : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
01/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जनता भय और दहशत में जीने को विवश है। कारोबारी डरे हुए हैं। महिलाओं के साथ बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में जंगलराज ला दिया है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को पूरी तरह अराजकता की आग में झोंक दिया है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कही।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में पंजाब नेशनल बैंक की महिला अधिकारी की आत्महत्या मामले में मिले सुसाइड नोट में जिस प्रकार पुलिस के लोगों पर सीधा आरोप है वो उत्तर प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था का कड़वा सच है। इसमें सीधे एक उच्च पुलिस अधिकारी का नाम आना बेहद गम्भीर मुद्दा है। ऐसी घटनाओं की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए।

सपा अध्यक्ष को ‘अखिलेश अली जिन्ना’ कहना कोई गलत नहीं : केशव मौर्य

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता पिछली समाजवादी सरकार के कार्यकाल की बेहतरी के लिए डायल 100 और महिलाओं की सुरक्षा के लिए वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 की स्थापना की गयी थी। पुलिस विभाग को तकनीकी रूप से दक्ष करने के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया था। भाजपा सरकार ने उसे अवरुद्ध कर दिया। भाजपा सरकार की विदाई का समय अब मात्र चार माह ही शेष है।

भाजपा सरकार के हटने से ही राज्य की जनता चैन से रह पायेगी। उत्तर प्रदेश में खुशहाली और कानून का राज स्थापित करने के लिए समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध है। भाजपा की घुटन भरी सरकार से मुक्ति के लिए 2022 में समाजवादी सरकार का आगमन आवश्यक है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newspolitical newsup government newsup newsUP Politics
Previous Post

इंडिगो ने शुरू की कानपुर से छह नई उड़ानें

Next Post

संघर्ष करना नहीं जानते अखिलेश, भारी बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : नंदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Shukra Dev
Main Slider

शुक्र की चाल से बदलेगा भाग्य, कन्या में प्रवेश के बाद 7 राशियों को मिलेगा लाभ

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर

04/09/2026
Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
Next Post
Nand Gopal Nandi

संघर्ष करना नहीं जानते अखिलेश, भारी बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : नंदी

यह भी पढ़ें

Ajendra Ajay

देवभूमि के सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने को बचाए रखने लिए उठाने होंगे कुछ जरुरी कदम

18/07/2021
sex

सेक्स करने से पहले जान लें इन बातों को, मिलेगा सुखद एहसास

19/10/2022
AK Sharma

व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को सोलर एनर्जी के प्रति जागरूक किया जाए: एके शर्मा

20/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version