• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के पास प्रदेश की खुशहाली का कोई विजन नहीं : अखिलेश

Writer D by Writer D
03/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने पर उतारू सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास विकास और प्रदेश की खुशहाली का कोई विजन नहीं है।

श्री यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस, बसपा और भाजपा छोड़कर आए नेताओं का स्वागत करते हुये कहा कि बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी में लोगों के शामिल होने से स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार है। सभी की नज़र समाजवादी पार्टी पर है।

उन्होने कहा कि भाजपा राज में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है। नौजवानों के भविष्य को खतरे में डाल दिया गया है। रोजगार उनके पास नहीं है, नहीं नौकरियां है। मंहगाई चरम पर है। भ्रष्टाचार बेलगाम है। कानून व्यवस्था नियंत्रण के बाहर है। सरकार ने कृषि सुधार के नाम पर तीन काले कानून लाकर एमएसपी खत्म कर दी। बिचौलिये खुद मुनाफे के लिए काम करते हैं वो किसान को मुनाफा नहीं दे सकते हैं। सपा सरकार ने मंडियां बनाई थी, भाजपा सरकार ने मण्डी, एमएसपी दोनों को खत्म कर किसान को बाजार के भरोसे छोड़ दिया।

सात मार्च को किसान महापंचायत में भाग लेंगी प्रियंका वाड्रा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 नम्बर सेवा दी, भाजपा सरकार ने इसका नम्बर बदलकर 112 कर दिया। एम्बूलेंस सेवा 108 और 102 चौपट हो गई। महिला अपराधों पर रोक के लिए 1090 सेवा शुरू की थी, उसे खत्म कर दिया। समाजवादी सरकार में युवाओं को लैपटाप बांटे गए जो आज भी चल रहे हैं।

श्री यादव ने कहा “ हम गरीबों के लिए जो घर सोलर सहित बना रहे थे वहां किसी को बिजली का बिल नहीं देना था। समाजवादियों ने काम किया और नारा दिया था काम बोलता है। भाजपा राजनीति को विपरीत दिशा पर ले जा रही है और हमारे नारे ‘‘काम बोलता है‘‘ को भी नकल कर लिया गया। मुख्यमंत्री ने अपने ऊपर लगे गम्भीर मुकदमें खुद वापस ले लिए लेकिन गरीबों पर मुकदमें लगाए जा रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं पर 10 हजार मुकदमें लगे हैं।”

तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, टीएमसी विधायक जितेंद्र तिवारी भाजपा में शामिल

उन्होने आरोप लगाया कि सरकार को किसी की परवाह नहीं। भाजपाई संविधान और कानून से प्रदेश नहीं चलाना चाहते हैं। यहां ‘ठोक दो‘ चलता है जिसमें कौन किसको ठोक दे पता नहीं चलता है। जेल में लोग मार दिए जाते है। कोई बोलेगा तो उसकी आवाज दबाने के लिए ईडी सीबीआई लगाने लगेंगे।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं। हाथरस में परिवार वाले अपने सामने बेटी का दाह संस्कार करना चाहते थे पर रामराज लाने वालों ने यह नहीं होने दिया। बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की हत्या कर दी गई। बेटी न्याय की गुहार लगाती रही। वह रो रही है। यह काण्ड भाजपा के लिए शर्मनाक है।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री और अधिकारी मिलकर प्रदेश को चौपट करने की साजिश कर रहे हैं। इनसे ज्यादा कोई झूठा नहीं। भाजपा के रामराज में अपहरण, बलात्कार क्यों हो रहे है। मुख्यमंत्री योगी का इधर ध्यान नहीं है वे बंगाल और केरल में भ्रमित करने के लिए चुनाव प्रचार में जा रहे हैं जहां की बोली-भाषा भी वे नहीं जानते हैं।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम हो चुका है : लल्लू

Next Post

भारत का मैरीटाइम विजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
Maritime Vision

भारत का मैरीटाइम विजन

यह भी पढ़ें

नक्सलियों ने उखाड़ा रेल ट्रैक, मालगाड़ी के इंजन समेत 19 डिब्बे हुए बेपटरी

27/11/2021
Food Processing Industry

योगी सरकार के प्रयास से यूपी में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग बन रहा आत्मनिर्भरता का आधार

01/01/2025
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

मुख्तार अंसारी जैसे लोग लॉ मेकर हैं…, इलाहाबाद HC की टिप्पणी

23/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version