• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोस चुनाव: लखनऊ में सबसे छोटी जीत कांग्रेस और सबसे बड़ी भाजपा की रही

Writer D by Writer D
17/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
BJP

rajnath singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ संसदीय सीट देश की वीआईपी सीटों में शुमार है। इस सीट से पांच बार सांसद रहे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की वजह से लखनऊ सीट की एक अलग पहचान है। लखनऊ लोकसभा सीट पर जीत हार की बात करें तो सबसे कम मार्जिन से यहां कांग्रेस जीती और सबसे बड़ी जीत भाजपा (BJP) के खाते में दर्ज है। उल्लेखनीय है कि लखनऊ सीट पर पिछले तीन दशकों से भाजपा का कब्जा है।

12 हजार वोटों से जीते पुलिन बनर्जी

पुलिन बिहारी बनर्जी 1957 के आम चुनाव में लखनऊ संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थे। पुलिन दा ने 12 हजार 485 मतों के अंतर से ये चुनाव जीता था। उनका मुकाबला जनसंघ प्रत्याशी अटल बिहारी वाजपेयी से था। पुलिन बनर्जी को 69,519 (40.75 प्रतिशत) वोट मिले। वहीं जनसंघ प्रत्याशी के हिस्से में 57,034 (33.43 प्रतिशत) वोट आए। इस चुनाव में कुल 5 प्रत्याशी मैदान में थे। इस चुनाव में 45.12 फीसदी मतदान हुआ। कुल 1 लाख 70 हजार 579 वोटरों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया था। लखनऊ संसदीय सीट पर ये अब तक की सबसे छोटी जीत के तौर पर दर्ज है।

साढ़े तीन लाख वोटों से जीते राजनाथ

लखनऊ सीट पर 1991 से लगातार BJP का कब्जा है। 2019 के आम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव मैदान में थे। राजनाथ सिंह को 633,026 (56.64 प्रतिशत) वोट हासिल हुए। वहीं दूसरे स्थान पर रही समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पूनम शत्रुघन सिन्हा को 285,724 (25.57 प्रतिशत) वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णन 180,011 (16.11 प्रतिशत) वोटर पाकर अपनी जमानत गंवा बैठे।

लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपने वोट के रूप में दें महत्वपूर्ण आहुति: एके शर्मा

2019 के चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन था। लखनऊ संसदीय सीट में 54.72 फीसदी मतदान हुआ। इस चुनाव में कुल 11 लाख 16 हजार 445 वोटरों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया था। लखनऊ संसदीय सीट पर अब तक हुए कुल 18 चुनाव में ये अब तक की सबसे बड़ी जीत के तौर पर अंकित है।

Tags: Lok Sabha Electionslok sabha elections 2024Lucknow Newsup news
Previous Post

IPL 2024 : प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी सनराइजर्स हैदराबाद

Next Post

मनोज पांडेय हुए भाजपाई,आसान नहीं होगी राहुल की डगर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

परिजनों से बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद भी उनका पूरा ख्याल रखेगी योगी सरकार

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

26/09/2026
Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

26/09/2026
Next Post
Manoj Pandey

मनोज पांडेय हुए भाजपाई,आसान नहीं होगी राहुल की डगर

यह भी पढ़ें

bigg boss 14

घर में घुसते ही नए कंटेस्टेंट्स ने दी पुरानी बातों को हवा

26/10/2020
magh mela 2021

माघ मेला में आने वाले कल्पवासियों का विवरण कंप्यूटर में होगा दर्ज

07/01/2021
आईपीएल टीम

मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर की प्लेऑफ में जगह हुई पक्की

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version