• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा विकास में पीछे और झांसा देने में आगे है : अखिलेश

Writer D by Writer D
08/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने गरीबों,किसानों और बेरोजगारों की बजाय अपने दरवाजे कुछ खास लोगों के लिये खोल रखे हैं।

पार्टी मुख्यालय में वित्तविहीन शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमण्डल और विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये श्री यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र का चेहरा बिगाड़ दिया है। पब्लिक सेक्टर के संस्थानों को बेचने के कार्यक्रम में भाजपा सरकार पूरी तरह लग गई है। राष्ट्रीय सम्पत्ति की बिक्री और लाभकारी संस्थाओं को पूंजीघरानों का बंधक बनाने को विमुद्रीकरण और विनिवेश की संज्ञा देकर जनता को भरमाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश की लड़ाई बहुत महत्वपूर्ण होगी। एक तरह से यहां लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा होनी है। बूथ की लड़ाई बड़ी है। उन्होंने आव्हान किया कि अगले विधानसभा चुनावों में समाजवादी सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अनुशासित होकर साइकिल को लक्ष्य बनाकर मतदान की तैयारी करें।

पश्चिम बंगाल की सीएम से ‘ममता’ की उम्मीद थी,लेकिन मिली ‘निर्ममता’: पीएम मोदी

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने दरवाजे कुछ खास लोगों के लिए खोल रखे हैं जबकि गरीबों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों के लिए उसके दरवाजे बंद हैं। भाजपा के प्रलोभन से लोकतंत्र को बचाना है। उन्होंने कहा किसान आंदोलन का तीसरा महीना होने को है। अब तक उनकी न्यायोचित मांगों पर भाजपा सरकार ने कोई निर्णय नहीं किया है। लगातार किसानों का दमनचक्र जारी है।

उन्होने कहा उत्तर प्रदेश में नौजवान रोटी-रोजी के लिए परेशान है। वित्तविहीन शिक्षकों को भी वह समर्थन देगी। समाजवादी सरकार बनने पर नौकरियों में बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। महिलाओं को सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास में पीछे है झांसा देने में आगे है। समाजवादी पार्टी विकास में विश्वास रखती है उसके सभी काम जनता के नाम है।

भाजपा ने लोकतंत्र का चेहरा बिगाड़ दिया : अखिलेश यादव

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यद्यपि भाजपा सरकार ने उत्पीड़न के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं तथापि समाजवादी बिना डरे या विचलित हुए सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी-जान से जुटेंगे। वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की कुनीतियों से जनता का पूरी तरह मोहभंग हो गया है।

Tags: Akhilesh Yadav up news
Previous Post

भाजपा का ‘न गुण्डाराज न भ्रष्टाचार’ का नारा खोखला साबित हुआ : लल्लू

Next Post

उत्तराखंड में  प्राकृतिक आपदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
Natural disaster

उत्तराखंड में  प्राकृतिक आपदा

यह भी पढ़ें

Suspended

नगर पंचायत अधिकारी निलंबित

09/12/2021
Dead Bodies

3 साल की लापता मासूम का नदी में मिला शव

10/02/2022
PM Modi

भारतीय इतिहास का ‘काला अध्याय’ है आपातकाल, भयावह दौर को कभी न भूले: पीएम मोदी

26/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version