• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेफरल लेटर की आड़ में लापरवाही करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे : सीएम योगी

Writer D by Writer D
01/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कोरोना की वजह से मरने वालों का रिकॉर्ड हर दिन टूटता जा रहा है। कोरोना संक्रमितों के परिजन अस्पतालों में इधर उधर भटक रहे हैं। इस बीच कोरोना संक्रमित मरीजों की अस्पतालों में भर्ती में अड़चन बने रेफरल लेटर की शिकायतों को सीएम ने गंभीरता से लिया है।

उन्होंने कहा है कि किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में कोरोना मरीज को भर्ती होने के लिए रेफरल लेटर की कोई जरूरत नहीं है। यदि कोई भी अधिकारी इसकी आड़ लेकर लोगों को परेशान करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

योगी ने कहा कि कोई भी मरीज सुविधानुसार किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में इलाज के लिए बेड की उपलब्धता के आधार पर भर्ती हो सकता है। बेड खाली होने पर कोई भी निजी या सरकारी कोविड अस्पताल मरीज को भर्ती करने से इनकार नहीं कर सकता है। उन्होंने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया।

पीएम मोदी ने गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब में टेका मत्था, की प्रार्थना

शुक्रवार को कोविड-19 की स्थिति की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी कोविड अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के बारे में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के पास ताजा जानकारी होनी चाहिए।

सीएन योगी ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्राथमिकता के आधार पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने के लिए कहा। प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 20-20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

कहा कि केंद्र सरकार ने 1500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराएं हैं जिन्हें जिलों में भेजा जाए। प्रदेश के हर जिले में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड डेडीकेटेड अस्पताल के रूप में तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला प्रशासन को रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग आपूर्ति और खपत का पूरा विवरण रखने का निर्देश दिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों का पैनल गठित कर लोगों को यह जानकारी देने के लिए कहा कि किसे रेमडेसिविर की जरूरत है और किन मरीजों को ऑक्सीजन की।

डिप्टी CM केशव मौर्य के काफिले को ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, चार पुलिसकर्मी घायल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मरीजों के परिवारीजनों को हर दिन उनके मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी दी जाए। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में यह व्यवस्था लागू की जाए। मुख्य सचिव कार्यालय इस व्यवस्था की समीक्षा करे।

उन्होंने मंडलायुक्तों को निर्देश दिया कि वे अपने मंडल के सभी जिलों में ऑक्सीजन आपूर्ति की गहन निगरानी करें। ऑक्सीजन के संतुलित उपयोग के लिए ऑक्सीजन ऑडिट पर भी उन्होंने जोर दिया। लोगों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बारे में आयुष विधियों की जानकारी देने के लिए उन्होंने आयुष कवच ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा।

Tags: cm yogi on coronaup newsYogi News
Previous Post

बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से हुआ निधन, फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने जताया शोक

Next Post

गलत जानकारी देना अस्पताल को पड़ा भारी, एक का लाइसेंस कैंसिल टी दूसरा हुआ सस्पेंड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
Next Post
Hospitals

गलत जानकारी देना अस्पताल को पड़ा भारी, एक का लाइसेंस कैंसिल टी दूसरा हुआ सस्पेंड

यह भी पढ़ें

मार्केट में धूम मचाने आ गई TATA की माइक्रो SUV Punch, ये है कीमत

18/10/2021
CTET Exam

CTET 2021 के एग्जाम सेंटर्स पर नहीं मांगी जाएगी कोविड रिपोर्ट, एंट्री के लिए चाहिए ये डॉक्‍यूमेंट्स

30/01/2021
rupali ganguly

‘अनुपमां’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली कोरोना पॉजिटिव, इंस्टा पर किया मजेदार पोस्ट

03/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version