• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा केवल भ्रमित कर रही है की वह किसानों की हितेशी है : सपा

Writer D by Writer D
15/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के झांसी में किसानों के समर्थन में और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की कृषि नीतियों के विरोध में सोमवार को आयोजित समाजवादी पार्टी (सपा) के धरना प्रदर्शन में पूर्व सांसद डॉ़ चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने व्यापक चर्चा और विचार विमर्श के बिना ही जल्दबाजी में यह कृषि कानून पारित कर दिये।

सपा ने यहां कचहरी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन सुबह शुरू किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी के नेता तथा पदाधिकारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने वर्तमान सरकार द्वारा लागू कृषि बिल को असंवैधानिक कहा। इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा शासन में किसान, गरीब व कमजोर वर्ग को क्षति पहुंच रही है, यह बिल संवैधानिक प्रक्रिया के बगैर लागू किये गये जिससे किसान आज सड़कों पर उतरकर आंदोलित हुए। इन बिलों को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाना चाहिए।

धरना प्रदर्शन में सपाइयों के साथ भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे और अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था दिखाई दे रही है, बाजार में गेहूं का दाम कम और किसान महंगा बीज खरीदने को मजबूर है।

भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में कंगारू टीम के प्रदर्शन पर भड़के एलन बॉर्डर

पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने कहा कि किसानों के साथ वर्तमान भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया को किसान बेहतर समझ रहा है जिसका जवाब व भाजपा को सत्ता से बाहर निकालकर देगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा की उन्नत खेती की बात करने वाली भाजपा सरकार किसानों को धोखा दे रही है, किसानो की जमीन को पूंजीपतियों के निवेश करने की बात कहीं न कहीं उनके साथ धोखा है , यह कैसा कानून है कि किसान अपनी जमीन पर मजबूर बनने को मजबूर है।

महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि बुंदेलखंड से मजदूरों का पलायन रुक नहीं रहा, भाजपा सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबंध नहीं है, केवल भ्रम फैला रही है कि वह किसान हितेषी हैं । इस अवसर पर आर पी निरंजन, राकेश पाल, जय प्रकाश आर्य पप्पू सेठ , अस्फान सिद्दीकी, राहुल सक्सेना, सुदेश पटेल, वीरेन्द्र प्रताप सिहं (वीरू), जुगल किशोर कुशवाहा, दीपाली रायकवार, अबरार अली, विजय झासिया ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन आरिफ खान ने किया आभार जिला उपाध्यक्ष राजेश पाल ने व्यक्त किया।

Tags: political newsSamajwadi partyup news
Previous Post

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा कैलाश-मानसरोवर भवन

Next Post

किसानों की समृद्धि के रास्ते खोल रहे हैं नये कृषि कानून : राधामोहन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026 : डेयरी और मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक बाजार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: मिर्जापुर के कालीन कारोबार को मिलेगी वैश्विक पहचान

22/09/2026
आगरा

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर चमकेगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टाल

22/09/2026
Next Post
Radha Mohan

किसानों की समृद्धि के रास्ते खोल रहे हैं नये कृषि कानून : राधामोहन

यह भी पढ़ें

दिग्गज कोरियोग्राफर का कोरोना से निधन, सोनू सूद ने लिखा भावुक पोस्ट

29/11/2021
pm modi flags 8 trains

PM मोदी ने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के लिए 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

17/01/2021
suspended

बाराबंकी : अपहरण और फिरौती मांगने के आरोप में निलंबित सिपाहियों पर मुकदमा

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version