• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निजीकरण की मुहिम चला कर राेजगार के अवसरों को बेच रही है भाजपा : अखिलेश

Desk by Desk
11/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने निजीकरण की मुहिम चलाकर युवाओं के रोजगार के अवसरों को बेच डाला है।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार चलाने की बजाय देश के साधनों और संसाधनों का बाजार लगा रही है। इसने देश-प्रदेश में टोल, मण्डी, सरकारी माल, आईटीआई, पाॅलिटेक्निक, हवाई अड्डा, रेल सहित बीमा कम्पनी के निजीकरण से रोजगार के अवसरों को बेच डाला है। रोजगार की स्थिति पिछले 15 सालों में सबसे खराब है। नौकरियां मिलने के बजाय छूट रही हैं।

छापा मारकर पुलिस ने नकली सीमेंट फैक्ट्री का किया भंडाभोड़, पांच गिरफ्तार

श्री यादव ने कहा कि कम्पनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। रेलवे अस्पतालों को बेचने के लिए टेण्डर मांगे गए हैं। डेढ़ साल तक मंहगाई भत्ता बंद करने के बाद रेलवे में सेवानिवृत्ति के बाद खाली पदों में 50 प्रतिशत की समाप्ति की रणनीति बनी है। करीब डेढ़ लाख रेल कर्मचारियों की नौकरी से छुट्टी होनी है। भारतीय रेल ने 109 रूट पर अत्याधुनिक प्राइवेट ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसमें विदेशी कम्पनियां भी शामिल हो सकती है।

उन्होने कहा कि देश में सरकारी बैंकों की संख्या 12 से पांच करने की तैयारी है। उनका निजीकरण होगा। पिछले वर्ष 10 सरकारी बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने का फैसला लिया गया। अब सरकार उन बैंकों की हिस्सेदारी निजी क्षेत्र को बेचने की तैयारी कर रही है, जिनका विलय नहीं किया गया है। केन्द्र सरकार के प्रस्ताव पर अमल हुआ तो जल्द ही पुलिस विभाग में 50 से अधिक सेवाएं पूर्ण या आंशिक रूप से निजी हाथों में होंगी। बीमा कम्पनियों का भी निजीकरण प्रस्तावित है। एयरपोर्ट तो प्राईवेट कम्पनियों को दे ही दिये गये हैं। तीन लाख करोड़ की सम्पत्ति वाले बीएसएन एल को 950 करोड़ रूपये में बेचने की तैयारी है।

योगी सरकार ने तय की प्राइवेट लैब में कोरोना जांच के दरें, टेस्ट के लिए देने होंगे इतने रुपए

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार तो अपनी डांवाडोल आर्थिक स्थिति के कारण व्यापक स्तर पर सरकारी सेवाओं को निजी हाथों में देने जा रही है लेकिन इसके दुष्प्रभावों के बारे में उसे चिंता नहीं है। संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कहा है कि भारत में 40 करोड़ रोजगार जा सकते हैं। उसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरे महायुद्ध के बाद कोरोना काल में यह सबसे भयानक संकट की आहट है। श्रमिकों और व्यवसायों को तबाही का सामना करना पड़ेगा।

समझ नहीं आता भाजपा सरकार चला रही है या देश के साधनों और संसाधनों का बाज़ार लगा रही है. इन्होंने प्रदेश-देश में टोल, मंडी, सरकारी मॉल, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, हवाई अड्डा, रेल के साथ-साथ बीमा कंपनी और निजीकरण से युवाओं के रोज़गार के अवसरों तक को बेच डाला है.#नहीं_चाहिए_बेचू_सरकार pic.twitter.com/ofcFa8jsLe

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 10, 2020

समाजवादी पार्टी यह कहती रही है कि भाजपा की गलत नीतियों नोटबंदी, दाषपूर्ण जीएसटी, आर्थिक अस्थिरता के डर और कुछ अपने चहेते पूंजीपतियों को बचाने और उनको लाभ पहुंचाने के कारण देश की जीडीपी में भीषण गिरावट आई है। आजाद भारत के इतिहास में इस भाजपा सरकार में देश से अधिकारिक रूप से सबसे ज्यादा पैसा विदेशों में गया है। भारत की अर्थव्यवस्था बर्बादी की ओर है।

चुनाव के लिए ‘ट्रंप कार्ड’ की तरह सुशांत मामले का इस्तेमाल कर रही है बीजेपी-अधीर रंजन चौधरी

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में अपनी बात शांतिपूर्वक तरीके से रखने वाले युवा समाजवादी सिपाहियों पर बर्बरता से लाठीचार्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाती है। बेरोजगारों की जायज मांग उठाने वालों के खिलाफ यह कायराना हरकत है। समाजवादी नौजवान सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते रहेंगे। समाजवादी सत्य पर डटे रहेंगे और अन्याय नहीं सहेंगे।

युवाओं ने वस्तुतः भाजपा के शासनकाल की उल्टी गिनती की शुरूआत कर दी है। कल नौजवानों के समर्थन में समाजवादी साथियों ने मोमबत्तियां जलाकर युवाक्रान्ति की दिशा में सार्थक पहल की है। भाजपा को नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करना चाहिए।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attackAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's emotional tweetNational newspolitical newsUP Politicsअखिलेश यादव का भावुक ट्वीटअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का हमला
Previous Post

जनता को कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति समझ आ गई : नड्डा

Next Post

दुनिया के किसी भी डॉक्टर के पास नहीं है मनुष्य के इस मर्ज की दवा

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

दुनिया के किसी भी डॉक्टर के पास नहीं है मनुष्य के इस मर्ज की दवा

यह भी पढ़ें

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई ने शेयर की ओपन शर्ट में Bold Photo, फैंस ने की जम कर तारीफ

27/10/2020
Nawazuddin

पत्नी आलिया ने पत्र लिखकर नवाजुद्दीन से मांगी माफी

08/05/2023
Jyotirlingas

सावन के पहले सोमवार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये एक चीज, जाग जाएगी सोई तकदीर

18/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version