• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी है, जन‘आशीर्वाद‘ छद्म अभियान है: अखिलेश

Writer D by Writer D
31/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी है और उसका जन‘आशीर्वाद‘ छद्म अभियान है। श्री यादव ने आज पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जिला पंचायत चुनावों के नतीजों को अपनी गुण्डागर्दी से बदला है। लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की मर्यादा को उसने तार-तार किया है। भाजपा षड्यंत्र के तहत समाजवादी पार्टी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करती है। भाजपाई आईटी सेल के जरिए भेष बदलकर उनकी पार्टी के विरूद्ध झूठे प्रचार को बढ़ावा देने में लगी है।

उन्होंने कहा कि सपा का समाज जोड़ो अभियान है। पार्टी जनता के साथ है और जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी है। भाजपा का जन ‘आशीर्वाद‘ छद्म अभियान है। समाजवादी पार्टी का समाज जोड़ो अभियान है। भाजपा सरकार को जासूसी करने से ही फुर्सत नहीं है, वह विकास कब करेगी? भाजपा के नए-नए अभियान वस्तुतः जनता की ताकत के सामने सरकार की घबराहट के द्योतक है।

श्री यादव ने कहा है कि भाजपा ने अपने संकल्प-पत्र को झूठ का पुलिंदा बना दिया। किसान की आय आज कितनी है जिसे भाजपा ने दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आज तक उसकी रूपरेखा नहीं बताई । किसान को न तो अपनी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिला, न ही फसलों की उत्पादन लागत का डेढ़ गुना मूल्य मिल पा रहा है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। उन्होंनें काले कृषि कानून बनाकर किसान की खेती छीनने का प्रबन्ध कर लिया है। मंहगाई क्यों बढ़ रही है, भाजपा बताए यह कब कम होगी।

पूर्व मुख्यामंत्री ने कहा कि किसानों की लड़ाई समाजवादी पार्टी की लड़ाई है। उनकी पार्टी किसानों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि नौजवानों की नौकरी का समाधान सरकार क्यों नहीं निकालती है। भाजपा सरकार ने विकास तो कुछ किया नहीं बस मुख्यमंत्री अपनी फोटो और विज्ञापन के सहारे छवि चमकाने को उपलब्धि मानते है।

उन्होंने कहा भाजपा आरएसएस की रणनीति पर काम करने वाला राजनीतिक संगठन है। यह उद्योगपतियों का पक्षधर संगठन है। भाजपा राज में अन्याय, अत्याचार, बलात्कार, शोषण बढ़ा है और महिलाओं का अपमान हुआ है। सड़क-बिजली-पानी सभी का अकाल है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर बेहद कमजोर साबित हुई है।

श्री यादव ने कहा कि वास्तव में भाजपा नेतृत्व अपने अहंकार में डूबा हुआ है। उसने जनहित के मामलों की पूर्णतया उपेक्षा की है और उन्हें केवल अपने राजनीतिक स्वार्थसाधन की चिंता की है। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव की मांग कर रही है। प्रदेश की जनता ईवीएम मशीन के जरिए अपना निर्णय देकर भाजपा को सही से बाहर का रास्ता दिखा देगी और समाजवादी सरकार पर विश्वास जताएगी।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

सात साल से फरार चल रहा शातिर इनामी बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Next Post
arrested

सात साल से फरार चल रहा शातिर इनामी बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

petrol

पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए अपने शहर के रेट

06/09/2021
PM Modi offered prayers at Karni Mata Temple

पीएम मोदी ने करणी माता मंदिर में की पूजा अर्चना, सीएम भजनलाल भी रहे मौजूद

22/05/2025
salt

नमक के ज्यादा सेवन से हो सकती हैं कई बीमारियां

14/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version