• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी नेता ने लगाए थे ISI से कुछ बॉलीवुड हस्तियों के लिंक का आरोप, तीन हाइप्रोफाइल लोगों को किया बैन

Desk by Desk
24/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, मनोरंजन, राजनीति, राष्ट्रीय
0
रेहान सिद्दीकी

रेहान सिद्दीकी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बैजयंत जे पांडा द्वारा कुछ बॉलीवुड हस्तियों के पाकिस्तान के आईएसआई के संपर्क में होने के आरोप के एक दिन बाद मोदी सरकार ने तीन हाइप्रोफाइल लोगों को बैन कर दिया है। बैन होने वालों की लिस्ट में शामिल है पाकिस्तानी इवेंट मैनेजर रेहान सिद्दीकी, भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक राकेश कौशल और भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक दर्शन मेहता।

पाकिस्तानी इवेंट मैनेजर रेहान सिद्दकी पर बहुत गंभीर आरोप हैं। रेहान के साथ दर्शन और राकेश भी काम करते थे। रेहान सिद्दीकी पाकिस्तानी मूल का इवेंट मैनेजर है जो अमेरिका में अलग-अलग शहरों में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के इवेंट आयोजित करता था। उसके साथ भारतीय मूल के राकेश कौशल और दर्शन भी जुड़े हुए थे। ये तीनों आरोपी बॉलीवुड कलाकारों से संपर्क करके अमेरिका में बड़े इवेंट करवाया करते थे।

विकास दुबे की पत्नी ऋचा ने कहा-माफी के काबिल नहीं था व‍िकास का कृत्य

रेहान पर आरोप है कि वो इन इवेंट से कमाई गई रकम को टेरर फंडिग के लिए इस्तेमाल करता था। इस बारे में शिवसेना के सांसद राहुल शिवाले ने इसी साल 17 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी थी। इस शिकायत के बाद केन्द्र सरकार फौरन हरकत में आई।

ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्यिक दूतावास ने रेहान पर बैन की सिफारिश की। बताया जा रहा है कि रेहान ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान पाकिस्तानियों को इकट्ठा किया था। पीएम मोदी के विरोध के लिए रेहान पाकिस्तानियों को जमा कर रहा था।

रेहान का ये प्लान तो कामयाब नहीं हो पाया लेकिन उसकी असलियत सबके सामने आ गई। अब उससे जुड़े और लोगों की जांच की मांग की जा रही है। रेहान सिद्दीक़ी ह्यूस्टन में एक रेडियो चैनल का मालिक है। वह रेडियो चैनल पर भारत विरोधी प्रचार चलाने के साथ साथ जासूसी में भी एक्टिव है।

बता दें कि एक दिन पहले हीं बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता बैजयंत जे पांडा ने आरोप लगाया था कि कुछ बॉलीवुड हस्तियां पाकिस्तान के आईएसआई के संपर्क में हैं। इतना ही नहीं इन हस्तियों पर शिकंजा कसने के लिए कागजी कार्रवाई भी चल रही है। बैजयंत ने अपनी बात के समर्थन में एक ट्वीट भी किया।

5 अगस्त को रखी जाएगी राम मंदिर की आधारशिला, नागपुर के RSS मुख्यालय की मिट्टी से होगा भूमिपूजन

उन्होंने ट्वीट किया, “कुछ बॉलीवुड हस्तियों के जम्मू कश्मीर में हिंसा भड़काने वाले पाकिस्तानियों और अप्रवासी भारतीयों के साथ व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंधों को उजाकर करते हुए हैरान करने वाले साक्ष्य देखे जिनका आईएसआई और पाकिस्तानी सेना से संबंध है। मैं अपील करता हूं देशभक्त बॉलीवुड के लोगों से कि ऐसे लोगों के साथ काम न करें।”

बता दें कि ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलिवुड कई खेमों में बंट गया है। एक खेमा दूसरे पर भेदभाव, भाई-भतीजावाद का आरोप लगा रहा है तो दूसरा खेमा इन आरोपों से बचाव की मुद्रा में है। सुशांत की लाश 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में फांसी के फंदे से झूलती मिली थी।

Tags: IndiaPakistanPakistan Bollywood ManagerRehan SiddiqueRehan Siddique Blacklistedबॉलीवुड इवेंट मैनेजरभारतरेहान सिद्दीकी
Previous Post

चीन पर पोम्पियो का बयान- ड्रैगन के साथ जैसे को तैसा वाली नीति अपनानी होगी

Next Post

ड्रैगन के डर से चीनी राजदूत ने कहा भारत – चीन आपसी मुद्दे सुलझाने में सक्षम

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post

ड्रैगन के डर से चीनी राजदूत ने कहा भारत - चीन आपसी मुद्दे सुलझाने में सक्षम

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

बुलडोजर लेकर अन्याय कर रही प्रदेश सरकार: अखिलेश यादव

06/10/2023

सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग में मनाया जाएगा गंगा दशहरा, जानें शुभ मुहूर्त

06/06/2024
Nirjala Ekadashi

मोक्षदा एकादशी के दिन ऐसे करें पूजा, मिलेगा संतान प्राप्ति का आशीर्वाद

08/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version