• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास दुबे की पत्नी ऋचा ने कहा-माफी के काबिल नहीं था व‍िकास का कृत्य

Desk by Desk
24/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
ऋचा दुबे

ऋचा दुबे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने बुधवार देर शाम मीडिया से बातचीत की। इस दौरान रिचा ने कहा कि विकास दुबे ने जो कृत्य किया था वह माफी के काबिल नहीं था। मैं भी होती तो मैं उसे गोली मार देती। मुझे देश के न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है, जो हुआ और आगे जो होगा उस पर मैं पूरा विश्वास करती हूं।

रिचा दुबे ने कहा कि मेरी पूरी संवेदना शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार के साथ है। मैं उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। शहीद हुए आठ पुलिसकर्मियों के परिवार व घायल सभी जवानों से और उनके घर वालों से मैं क्षमा मांग रही हूं। मैं बस सब से यही कहना चाहती हूं कि विकास दुबे ने जो किया उसकी सजा मुझे या मेरे परिवार को ना दी जाए। अब हम लोग चैन से जीना चाहते हैं। जय बाजपेई से विकास दुबे के संबंधों के बारे में जब मीडिया ने पूछा तो रिचा ने कहा कि मेरी जय से कोई खास मुलाकात नहीं है।

बिहार में बारिश के बीच नदियां उफान पर, टूट रहे बांध, सड़क संपर्क भंग, रेल ट्रैक पर भी पानी

एक बार वह मुझे जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मिला था। मेरी विकास के करीबी किसी भी व्यक्ति से कोई बातचीत नहीं होती थी। विकास के करोड़ों की संपत्ति के सवाल पर रिचा बोली, अगर मेरे परिवार के पास करोड़ों की संपत्ति होती तो मैं 1600 स्क्वायर फीट के मकान में नहीं रहती। मैं भी अपने परिवार के साथ विदेश में मकान लेकर रह रही होती।

इस दौरान रिचा ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई उनकी और उनके बेटे की तस्वीर के बारे में भी खुलकर बोला। उन्होंने कहा कि जबसे बेटे को घुटने पर बैठा कर हाथ ऊपर करा कर फोटो ली गई है तब से वह मानसिक रूप से परेशान है। मेरे बेटे को मानसिक आघात पहुंचा है। उस घटना के बाद से वह किसी से नहीं मिल रहा है और ना ही खुलकर कुछ बोल पा रहा है। वह तस्वीर हम सबके लिए बेहद तकलीफ पहुंचाने वाली है।

23 साल पहले हुई थी शादी

र‍िचा दुबे ने बताया कि विकास उनके बड़े भाई का दोस्त था, जिसके कारण अक्सर उसका घर आना जाना होता था। घर के लोगों से करीबी संबंध थे। इस दौरान उनकी दोस्ती विकास से हो गई और फिर 23 साल पहले उन्होंने शादी कर ली। रिचा ने कहा कि मैं नहीं चाहती कि अब कोई दूसरा विकास दुबे खड़ा हो पाए।

रिचा को दो जुलाई की रात में विकास ने फोन कर बताया था कि गांव में कुछ लोगों से झगड़ा हो गया है। तुम बच्चों को लेकर निकल जाओ। रिचा का कहना है कि घबराहट में वह अपना फोन घर में ही छोड़कर बच्चों को लेकर निकल गई थीं। अगले दिन बस स्टैंड पर उन्होंने टीवी देखा तो पता चला कि विकास ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी है और कई लोग घायल हैं।

कोरोना का कहर: ब्रिटेन की सुपरमार्केट में अब मास्क लगाना किया गया अनिवार्य

प्लाजा के छत पर छिपकर बिताई रात

रिचा के मुताबिक वह अपने दोनों बच्चों के साथ राजधानी के एक प्लाजा में छिपकर एक सप्ताह तक रही। रात के समय वह बच्चों को लेकर छत पर चली जाती थी और टहल कर समय बिताती थी। अलग-अलग होटलों में जाकर उन्होंने खाना खाया और किसी तरह एक सप्ताह समय काटा। रिचा ने कहा कि पुलिस हमारी रक्षक होती है और किसी भी कीमत पर उनके साथ इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए।

Tags: #UP CrimeHistory Sheeter Vikas DubeyMost Wanted Criminal Vikas DubeyRicha Dubeyup newsvikas dubeyVikas Dubey wifeविकास दुबे
Previous Post

बिहार में बारिश के बीच नदियां उफान पर, टूट रहे बांध, सड़क संपर्क भंग, रेल ट्रैक पर भी पानी

Next Post

चीन पर पोम्पियो का बयान- ड्रैगन के साथ जैसे को तैसा वाली नीति अपनानी होगी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post

चीन पर पोम्पियो का बयान- ड्रैगन के साथ जैसे को तैसा वाली नीति अपनानी होगी

यह भी पढ़ें

यूपी में 16 जनवरी को Amit mohan prasad,

यूपी में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 81.88 प्रतिशत पहुंचा

23/09/2020
BMW XM

इस कार ने माइलेज के मामले में सबको पीछे छोड़ा, एक लीटर पेट्रोल में चलेगी इतनी किमी

06/10/2023

गन्ना किसानों की फसल का समय पर उठान सुनिश्चत करें : आयुक्त

03/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version