• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP नेता अनिल टाइगर की दिनदहाड़े हत्या, बदमाशों ने सिर में मारी गोली

Writer D by Writer D
26/03/2025
in क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। रांची के कांके चौक के पास दिनदहाड़े झारखंड बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और जिला परिषद के पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर (Anil Tiger) की सरेआम गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। हत्या की इस वारदात से राजधानी में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और अनिल टाइगर को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिल टाइगर की हत्या से झारखंड बीजेपी में आक्रोश है।

बता दें कि बुधवार को रांची के जेएसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विधानसभा अध्यक्ष एकादश और मुख्यमंत्री एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट का आयोजन किया गया था। झारखंड के सभी माननीय क्रिकेट खेलने में व्यस्त थे। वहीं दूसरी तरफ कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कांके चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर को गोली मार दी। आनन-फानन में गंभीर हालत में अनिल टाइगर को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अनिल टाइगर (Anil Tiger) के सिर में मारी गई गोली

बदमाशों ने बीजेपी नेता अनिल टाइगर (Anil Tiger) के सिर के पीछे गोली मारी गई थी। जिस वक्त गोलीबारी की यह घटना हुई, उसी वक्त डीजीपी अनुराग गुप्ता पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक कर रहे थे। बदमाशों ने बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या कर झारखंड पुलिस को खुली चुनौती देते हुए सुरक्षा-व्यवस्था को ठेंगा दिखा दिया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बीजेपी नेता अनिल टाइगर किसी काम से कांके चौक पहुचे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद अनिल टाइगर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में रिम्स हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

टैक्स का पैसा हो रहा है हवा-हवाई…, विवादों के बीच कुणाल कामरा ने जारी किया एक और वीडियो

अनिल टाइगर की हत्या के बाद रांची के बीजेपी नेताओं में आक्रोश के साथ-साथ मातम पसर गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अनिल टाइगर के हत्या के विरोध में कांके चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए तेजी से एक्शन लिया और एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि जमीनी विवाद के चलते अनिल टाइगर की हत्या की गई है। एसपी ग्रामीण सुमित अग्रवाल ने मामल में एक टीम का गठन किया, जो जांच में जुटी है।

Tags: Anil Tigercrime newsJharkhand news
Previous Post

मुगलों से नहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज से है आगरा की पहचान : सीएम योगी

Next Post

ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो गुझिया भी खानी पड़ेगीः अनुज चौधरी

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

शहीद ASI के परिवार को बड़ी मदद, पंजाब सरकार देगी ₹1 करोड़

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
पंजाब

बंदी सिंहों की रिहाई पर CM मान का भरोसा, हर कानूनी रास्ता अपनाएगी सरकार

13/10/2026
पंजाब

पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा की हत्या

13/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
Next Post
Anuj Chaudhary

ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो गुझिया भी खानी पड़ेगीः अनुज चौधरी

यह भी पढ़ें

लॉकडाउन में बेरोजगार हुए युवक ने गृहमंत्री का पीए बन मंत्रियों से की नौकरी की सिफारिश, गिरफ्तार

23/07/2020
bus accident

बिजली के तार की चपेट में आई यात्रियों से भरी बस, छ्ह लोगों की मौत, कई झुलसे

17/01/2021
CM Dhami, Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय विद्युतमंत्री मनोहर लाल से की भेंट

27/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version