• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी नेता की घर के सामने गोली मारकर हत्या, समर्थकों ने थाने में की तोड़फोड़

Writer D by Writer D
07/11/2022
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
BJP leader sanjeev mishra murder

BJP leader sanjeev mishra murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के कटिहार जिले में जिला परिषद सदस्य और बीजेपी नेता संजीव मिश्रा (Sanjeev Mishra) की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। कटिहार का यह इलाका बिहार-बंगाल बॉर्डर के समीप है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, घटना तेलता थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि दो बदमाशों ने संजीव मिश्रा को उनके घर के सामने ही गोली मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक संजीव मिश्रा बिहार-बंगाल के बॉर्डर के सुदूर इलाके में वर्षों से भाजपा की राजनीति करते आ रहे थे। इससे पहले भी विधान परिषद चुनाव के दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया था और इसके बाद आज सुबह उनकी हथियारबंद अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका, इस मामले में  SC ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को रखा बरकरार

यह भी बताया जा रहा है कि संजीव मिश्रा कटिहार के विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल के करीबी थे। हालांकि, शुरुआती जांच में आपसी दुश्मनी की बात सामने आ रही है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।

उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी है। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने तेलता ओपी थाने में तोड़फोड़ भी कर दी है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने आसपास के सभी रास्तों को सील कर दिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आशंका है कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पश्चिम बंगाल की ओर भागे हैं।

Tags: bihar newsbjp leader sanjeev mishraKatihar NewsNational news
Previous Post

Twitter के बाद अब ये कंपनी कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में

Next Post

आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बच्चों के पोषण आहार की ली जानकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
उत्तराखंड

संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तराखंड

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक, ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगा दूध

07/10/2026
हरयाणा

सिंगापुर में उद्योगपतियों संग CM सैनी की बैठक, हरियाणा के विकास और निवेश पर चर्चा

07/10/2026
Next Post
Priyanka Chopra

आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बच्चों के पोषण आहार की ली जानकारी

यह भी पढ़ें

आश्विन कृष्ण त्रयोदशी

हमेशा सफलता पाने के लिए अपने गुरु को जरूर भेंट करें ये चीजें

12/08/2020
Congress manifesto for Haryana elections

MSP की गारंटी, दो लाख सरकारी नौकरी… हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र

28/09/2024
Tractor-Bus Collision

ट्रक को बचाने में अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर पर चढ़ी, गाड़ी चालक छात्र की मौत

22/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version