• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी आदित्यनाथ पर राहुल गांधी की टिप्पणी निंदनीय : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

Writer D by Writer D
07/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
BJP

BJP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ी आपत्ति जताई। सभी ने एक स्वर में कहा कि अपने बयान पर राहुल गांधी माफी मांगे। वे जनभावनाओं का सम्मान करना सीखें।

सपने में हैं राहुल, नहीं दिख रहा यूपी का विकास: भूपेंद्र

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कानून का राज स्थापित किया है। विकास के कार्य हो रहे हैं, राहुल गांधी का यह बयान उनकी राजनैतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है। राहुल गांधी सपने में हैं, यूपी आए नहीं, उन्हें एक्सप्रेस-वे व विकास की जानकारी नहीं है। गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी पर राहुल गांधी की टिप्पणी ओछी और निंदनीय है, जो यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि उन्हें न इतिहास पता और न ही वर्तमान ज्ञान है। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि धर्म में कोई नेतागिरी नहीं होती।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि योगी जी के लिए किसी सम्प्रदाय, जाति, वर्ग का भेद नहीं है। राहुल गांधी को गोरक्षपीठ का इतिहास और वर्तमान भी जान लेना चाहिए। साधु संतों की कोई जाति नहीं होती। गोरक्षपीठ के प्रधान पुजारी उस दलित समाज से हैं, जिन्हें राहुल सिर्फ वोट बैंक समझते हैं। यूपी सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और विकास के एजेंडे पर लगातार बिना भेदभाव काम कर रही है। विपक्ष माहौल खराब करने में लगा है।

योगी आदित्यनाथ धार्मिक नेता नहीं, बल्कि ‘ठग’ : राहुल गांधी

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर में बड़ी संख्या उन संतों, योगियों और पुजारियों की है, जो दलित व पिछड़ी जातियों से आते हैं। मंदिर के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने वाले भी दलित समुदाय से आते हैं। गोरखनाथ मंदिर में निर्माण और सम्पत्ति की देखरेख करने वाले दो मुस्लिम हैं। किसी को मंदिर से निराश नहीं लौटना पड़ा। भंडारे में भोजन बनाने वाले भी हर जाति से हैं।

बयान वापस लें राहुल: केशव

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए बयान वापस लेने की अपील की है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, वह निंदनीय है।

आसमान की ओर मुंह करके थूकने वालों को नहीं पता,पलटकर थूक उन्हीं पर गिरेगी: राजभर

उत्तर प्रदेश के श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आसमान पर थूकने वालों को नही पता कि थूक पलटकर उन्हीं पर गिरेगा। जब 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान शुरू किया था, तब भी राहुल गांधी ने विरोध किया था,जनता ने उसका जवाब दे दिया था। आज राहुल गांधी फिर से उत्तरप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री और प्रदेश के प्रति ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं,जनता जनार्दन सब देखती, सुनती व समझती है।

राहुल गांधी ने फिर से बता दिया कि वो ‘पप्पू’ ही हैं: पाल

डुमरियागंज के बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि ‘राहुल गांधी माफी मांगें, उन्होंने हिंदुओं और गोरखनाथ मठ का अपमान किया है, ऐसे बयानों की वजह से ही शायद राहुल गांधी को पप्पू भी कहा जाता होगा,उन्होंने इन बयानों के माध्यम से बता दिया कि वो पप्पू ही हैं’।

Tags: bjpcm yogiLucknow Newsrahul gandhiup news
Previous Post

सीएम धामी ने जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के दिये सख्त निर्देश

Next Post

एक दूजे के हुए सिद्धार्थ और कियारा, सामने आई शादी की क्यूट तस्वीरें

Writer D

Writer D

Related Posts

Aspirational Development Block
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में रामपुर जनपद के सैदनगर ने मारी बाजी

13/08/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

13/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्कूलों में बेटियों को गरिमा के साथ मिलेगी सुविधा, मास्टर ट्रेनर तैयार कर रही योगी सरकार

13/08/2026
CM Yogi
Main Slider

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम योगी के नेतृत्व में निकलेगी मौन पदयात्रा

13/08/2026
Farmers benefit directly from the Yogi government's export policy.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की निर्यात नीति से किसानों को सीधा लाभ, निवेश की नई लहर

13/08/2026
Next Post
sidharth-kiara wedding

एक दूजे के हुए सिद्धार्थ और कियारा, सामने आई शादी की क्यूट तस्वीरें

यह भी पढ़ें

Bhima Army Chief Chandrashekhar

भीम आर्मी के चीफ को शोशल मीडिया पर धमकी देने वाला गिरफ्तार

30/06/2023
putin

रूसी राष्‍ट्रपति Putin ने खुद ही बिल पर किए हस्‍ताक्षर, तानाशाही की आहट

23/12/2020
Jaspal Rana

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version