• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाकामियां छुपाने को नए-नए मुद्दे उछाल रही भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
18/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा है कि भाजपा सरकार में विकास के सभी काम ठप हैं। जनहित की योजनाओं पर या तो ताला लगा है अथवा उनमें जानबूझकर देरी की जा रही है। भाजपा के संकल्प पत्र के तमाम वादे अब रद्दी में तब्दील हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए नित नए-नए मुद्दे उछाल रही है।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि कालीन की विश्व प्रसिद्ध नगरी ज्ञानपुर में जलजीवन मिशन योजना सुस्त पड़ी हुई है। अगस्त 2019 में इस मिशन की शुरुआत हुई थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 989 राजस्व गांवों में अब तक एक भी गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है। नई टंकियों का निर्माण अधूरा है।

सड़कों के गड्ढे भरे जाने की तारीख पर तारीख घोषित होती रही, लेकिन वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आया है। तमाम सड़कें ऊबड़खाबड़ पड़ी हैं, जिस पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। भदोही में डेडलाइन पूरी हो जाने के बाद भी जलजीवन मिशन के तहत पेयजल टंकी का काम अधूरा है। अप्रैल में 40 गांवों तक पानी पहुंचाने का दावा खोखला साबित हो रहा है।

Nikay Chunav: समाजवादी पार्टी का बड़ा ऐलान, इन सीटों से नहीं लड़ेगी चुनाव

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बिजली कटौती से किसानों की मक्का की फसल प्रभावित हो रही है। बिजली की समस्या से किसान परेशान है। सिंचाई नलकूपों में बिजली मुश्किल से 4-5 घंटे मिल रही है। सपा सरकार में बिजली उत्पादन और वितवरण की जो व्यवस्था बनी थी, वह भाजपा सरकार में बर्बाद हो गई। बिजली वितरण व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली कटौती से जनता परेशान है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

बारहसिंघा, सारस संरक्षण के लिए बने कार्ययोजना: सीएम योगी

Next Post

सैन्य धाम निर्माण कार्यों में लाएं और तेजी, स्वरूप भव्य और दिव्य हो: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Next Post
CM Dhami

सैन्य धाम निर्माण कार्यों में लाएं और तेजी, स्वरूप भव्य और दिव्य हो: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

azam khan -akhilesh yadav

UP By-Elections: आजम खान भी करेंगे प्रचार, सपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

26/10/2024
Shivraj Singh Chauhan

मध्य प्रदेश को ‘माफिया मुक्त’ बनाना है : शिवराज

04/01/2021
Bakrid Dessert

बकरीद पर गेस्ट को परोसे ये कूल-कूल डेजर्ट, खाते ही जुबान पर घुल जाएगी मिठास

28/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version