• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ने लोकतंत्र का चेहरा बिगाड़ दिया : अखिलेश यादव

Desk by Desk
07/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। यादव ने कहा कि ये सरकार गरीबों,किसानाें और बेरोजगारों की बजाए अपने दरवाजे कुछ खास लोगों के लिये खोल रखे हैं।

यह बात श्री यादव ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में वित्तविहीन शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमण्डल और विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र का चेहरा बिगाड़ दिया है। पब्लिक सेक्टर के संस्थानों को बेचने के कार्यक्रम में भाजपा सरकार पूरी तरह लग गई है। राष्ट्रीय सम्पत्ति की बिक्री और लाभकारी संस्थाओं को पूंजीघरानों का बंधक बनाने को विमुद्रीकरण और विनिवेश की संज्ञा देकर जनता को भरमाने का काम किया जा रहा है।

‘पटियाला बेब्स’ फेम अखनूर कौर ने सोशल मीडिया ट्रोल्लिंग को लेकर कही यह बात

उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश की लड़ाई बहुत महत्वपूर्ण होगी। एक तरह से यहां लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा होनी है। बूथ की लड़ाई बड़ी है। उन्होंने आव्हान किया कि अगले विधानसभा चुनावों में समाजवादी सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अनुशासित होकर साइकिल को लक्ष्य बनाकर मतदान की तैयारी करें।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने दरवाजे कुछ खास लोगों के लिए खोल रखे हैं जबकि गरीबों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों के लिए उसके दरवाजे बंद हैं। भाजपा के प्रलोभन से लोकतंत्र को बचाना है। उन्होंने कहा किसान आंदोलन का तीसरा महीना होने को है। अब तक उनकी न्यायोचित मांगों पर भाजपा सरकार ने कोई निर्णय नहीं किया है। लगातार किसानों का दमनचक्र जारी है।

उन्होने कहा उत्तर प्रदेश में नौजवान रोटी-रोजी के लिए परेशान है। वित्तविहीन शिक्षकों को भी वह समर्थन देगी। समाजवादी सरकार बनने पर नौकरियों में बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। महिलाओं को सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास में पीछे है झांसा देने में आगे है। समाजवादी पार्टी विकास में विश्वास रखती है उसके सभी काम जनता के नाम है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यद्यपि भाजपा सरकार ने उत्पीड़न के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। समाजवादी बिना डरे या विचलित हुए सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी-जान से जुटेंगे। वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की कुनीतियों से जनता का पूरी तरह मोहभंग हो गया है।

Tags: akhilesh yadavBJP spoils the face of democracyअखिलेश यादवपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादवलोकतंत्र का चेहरा बिगाड़ दियासमाजवादी पार्टी
Previous Post

‘लक्ष्मण’ ने लगाई रिहाना की क्लास, कहा- देश के मामले में दखल का कोई हक नहीं

Next Post

ग्लेशियर टूटने की घटना पर सोनिया व राहुल गांधी ने जताया दु:ख

Desk

Desk

Related Posts

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Next Post
चमोली में ग्लेशियर फटा Glacier burst in Chamoli

ग्लेशियर टूटने की घटना पर सोनिया व राहुल गांधी ने जताया दु:ख

यह भी पढ़ें

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी माल्ती संग ली सेल्फी, फैंस ने लुटाया प्यार

20/12/2022
Bhagwant Mann

जब मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान लगने लगे मोदी-मोदी के नारे, जानें पूरा मामला

24/08/2022
Feet

सर्दियों में रखें पैरों का खास ख्याल, आज़माएं ये टिप्स

10/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version