• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस की तरह भाजपा भी हो जाएगी खत्म: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
14/04/2023
in उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू हुए। यहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि समय के साथ कांग्रेस खत्म हो गई, भाजपा भी हो जाएगी। देश में विपक्षी गठबंधन के प्रयास जारी हैं, इसके लिए विभिन्न मुख्यमंत्री मिलकर जुटे हुए हैं।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपनी भूमिका खुद तय करनी है, कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है। यह उन्हें ऑपर्च्युनिटी मिली है कि जो क्षेत्रीय दल जहां मजबूत हो वहां उनके साथ खड़े हो और भाजपा से मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि आगे राहुल गांधी की क्या भूमिका होगी, ये कांग्रेस को तय करना है। कांग्रेस बड़ी पार्टी है। हम सलाह नहीं दे सकते। राहुल गांधी जी ने पैदल यात्रा की तो अपने विवेक से की।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि ईडी और सीबीआई पर भाजपा वही रास्ता अपना रही, जो कांग्रेस ने अपनाया था। कांग्रेस खत्म हुई। भाजपा भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भेदभाव नहीं करता, जो भी आता है अपना लेते हैं, इसलिए पड़ोसी प्रदेश के मुख्यमंत्री उप्र आते हैं क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री बनना होता है। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में धर्म और जाति देखी जा रही है। हम किसी अपराधी का पक्ष नहीं ले रहे हैं, सवाल उठा रहे हैं कि फर्जी एनकाउंटर न हो। मुरैना के लड़के का जो अग्निवीर भर्ती में आया उसे पुलिस ने मार दिया। यादव के अनुसार कोर्ट ऐसे एनकाउंटर में अधिकारियों पर एफआईआर का आदेश दे चुकी है।

उन्होंने कहा कि योगीजी कहते हैं चुनाव विकास से नहीं जीते जाते। आपके यहां मैंने देखा, मेट्रो के पीलर खड़े हो रहे हैं, हमारे लखनऊ में पांच मेट्रो हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के एक्सप्रेस वे और मेट्रो की तारीफ करते हुए कहा कि योगीजी गोरखपुर और पीएम के क्षेत्र में भी मेट्रो नहीं ले जा सके और जहां काम चलने वाला था, वह भी बंद हो गया। उन्होंने चुनाव को लेकर कहा कि हम पूरी तैयारी से चुनाव लडेंगे जिसमें हम संविधान, कमजोर वर्ग को न्याय, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी व भीम आर्मी चीफ (आसपा अध्यक्ष) चंद्रशेखर आज़ाद के साथ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जन्मस्थली महू पहुंचकर उन्हें अर्पित की पुष्पांजलि। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने हमें संविधान दिया और आज उस संविधान के ऊपर खतरे मंडरा रहे हैं। एक-एक करके संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है, संविधान को खत्म करने के लिए सरकारें काम कर रही है।

यूपी में नशे के खिलाफ लड़ाई होगी और तेज, ANTF में प्रतिनियुक्ति पर तैनात होंगे 450 कर्मी

उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी अच्छा काम करना चाहते हैं लेकिन अच्छे अधिकारियों को यह सरकार काम नहीं करने दे रही है। सबसे ज्यादा फेक एनकाउंटर की नोटिस यूपी सरकार को क्यों आए ? सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ यूपी में क्यों है ? उत्तर प्रदेश फेक एनकाउंटर में नंबर वन है, कस्टोडियल डेथ में नंबर वन है। नेशनल ह्यूमन राइट ने नोटिस दी हैं।

उन्होंने कहा कि आज भी सरकार के पास रोजगार, महंगाई का जवाब नहीं है। जो इंफ्रास्ट्रक्चर बनता है जिससे खुशहाली आती है उसका जवाब नहीं है। उद्योगपति भारत छोड़कर भाग रहे हैं, बैंक खत्म हो रही है, उसका जवाब नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि देश में बदलाव हो और देश की जनता बदलाव चाहती है। मध्य प्रदेश में कितनी सीटों पर समाजवादी पार्टी द्वारा चुनाव लड़े जाने को लेकर कहा कि सवाल अभी सीटों का या राजनीति का नहीं है। आज संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है। उनके जन्मस्थली महू में जाकर बाबा साहब आम्बेडकर को पुष्प अर्पित करने के लिए आया हूं।

अखिलेश ने दलितों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रहेगी, संविधान को खतरा रहेगा। ‘बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने हमें संविधान दिया और आज उस संविधान के ऊपर खतरे मंडरा रहे हैं। एक-एक करके संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है, संविधान को खत्म करने के लिए सरकारें काम कर रही है।’ इस दौरान जन्मस्थली समारोह स्थल पर कुछ महिलाएं लाडली बहना योजना की तख्तियां लेकर खड़ी थीं। इन्हें देखकर अखिलेश यादव रुक गए। उन्होंने महिलाओं से कहा कि इसे दो हजार रुपये होना चाहिए। बाद में अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि इसे 6 हजार रुपये होना चाहिए। साथ ही ऐलान कर दिया कि हमारी सरकार आएगी तो हम लाडली बहनों को 6 हजार रुपए देंगे।

Tags: akhilesh yadavIndore newsLucknow Newsmadhya pradesh newsmp newsup news
Previous Post

यूपी में नशे के खिलाफ लड़ाई होगी और तेज, ANTF में प्रतिनियुक्ति पर तैनात होंगे 450 कर्मी

Next Post

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राई राजधानी, बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Next Post
Surendra Matiala

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राई राजधानी, बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

बैंक हड़ताल का ऑल इण्डिया पॉवर इन्जीनियर्स फेडरेशन ने किया समर्थन

14/03/2021

उत्तर प्रदेश के शहरों में वायु प्रदूषण रोकने के लिए लागू होगा गोरखपुर मॉडल

08/07/2021

IBPS ने जारी किया ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर्स स्केल I,II,III का प्रोविजनल अलॉटमेंट, यहां करें चेक

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version