• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वर कोकिला के निधन के कारण भाजपा आज जारी नहीं करेगी घोषणा पत्र

Writer D by Writer D
06/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
manifesto

manifesto

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) लखनऊ में आज घोषणापत्र (manifesto) जारी करने वाली थी। लेकिन भारत रत्न (bharat ratna) लता मंगेशकर (lata mangeshkar) के निधन के कारण पार्टी की ओर से आज घोषणापत्र जारी नहीं किया जाएगा। पार्टी की ओर से कहा गया है कि आज देश के लिए बहुत दुखद समाचार आया है। लता जी का निधन हो गया है। आज संगीत की नही बल्कि सबका नुकसान है। कार्यक्रम स्थल पर यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मौजूद रहे। उनके साथ पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ताओं ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी।

आज जारी होने वाले घोषणापत्र को भाजपा ने ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022’ (Lok Kalyan Sankalp Patra 2022) नाम दिया था। घोषणापत्र जारी करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। कार्यक्रम में यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल थे।

योगी आदित्यनाथ ने लता मंगेशकर के निधन पर कहा कि स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

बलिया से है दयाशंकर सिंह का पुराना नाता, पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुर व संगीत की पूरक लता दीदी ने अपनी सुर साधना व मंत्रमुग्ध कर देने वाली वाणी से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया। संगीत जगत में उनके योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि समय-समय पर मुझे लता दीदी का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा। अपने अतुलनीय देशप्रेम, मधुर वाणी और सौम्यता से वो सदैव हमारे बीच रहेंगी। उनके परिजनों व असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ओम शांति शांति।

भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति : सीएम योगी

वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विश्व की मशहूर गायिका, जीवनपर्यंत संगीत की दुनिया में अभूतपूर्व योगदान देने वाली भारत रत्न सुर साम्राज्ञी आदरणीय लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दु:खद है। दीदी जी का निधन संपूर्ण विश्व के संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। संगीत के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को आने वाली पीढ़ियां सदैव याद करते हुए प्रेरणा ग्रहण करेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बलिया से है दयाशंकर सिंह का पुराना नाता, पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव

Next Post

स्वरों की ममतामयी मां तुम हमारे लोककंठ में थीं और रहोगी : कुमार विश्वास

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post

स्वरों की ममतामयी मां तुम हमारे लोककंठ में थीं और रहोगी : कुमार विश्वास

यह भी पढ़ें

Yogendra Yadav

संयुक्त किसान मोर्चा ने योगेंद्र यादव को किया सस्पेंड, बतायी ये बड़ी वजह

21/10/2021

डीजल की कीमत में कटौती, पेट्रोल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर में कीमत

01/10/2020

बंदूक से चली गोली जिसने 20 साल तक किया अपने शिकार का इंतजार और आखिर में…, जानिए ये दिलचस्प किस्सा

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version