• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंदूक से चली गोली जिसने 20 साल तक किया अपने शिकार का इंतजार और आखिर में…, जानिए ये दिलचस्प किस्सा

Desk by Desk
12/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इतिहास के कई ऐसी घटनाएं जो हमें असंभव लगती है लेकिन वास्तव में सच होती है इतिहास ऐसी कई कहानियों से भरा पड़ा है। जिसमें किसी की छोटी सी गलती की वजह से इतिहास को भारी कीमत चुकानी पड़ी हो। आज हम आपको ऐसी ही एक कहानी के बारे में बताने वाले हैं, यह कहानी है हेनरी जिग्लैंड की।

हेनरी जिग्लैंड Taxas के Honey grove  प्रांत का रहने वाला एक लकड़ी का व्यापारी था। इसी गांव में दो भाई बहन रहा करते थे। हेनरी जिग्लैंड ने बहला-फुसलाकर उस लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया, शादी का वादा किया एवं जन्म जन्म तक साथ रहने की कसमें खाई, और उस लड़की ने हेनरी जिग्लैंड को ही अपना सबकुछ मान लिया। लेकिन जब लोग उनके बारें मे तरह तरह की बातें करने लगे तो उस लड़की ने हेनरी जिग्लैंड पर शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन हेनरी जिग्लैंड ने शादी से साफ इन्कार कर दिया।

सऊदी अरब ने पाक को दिया बड़ा झटका, तेल आपूर्ति और कर्ज दोनों देने से इंकार

हेनरी जिग्लैंड के द्वारा शादी से इन्कार करने के बाद उस लड़की ने अपने आप को ठगा हुआ महसूस किया। एवं लोक लाज के डर से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उस लड़की के भाई को उसकी मौत का बहुत गहरा सदमा लगा। वह कई दिनों तक इस सदमे से बाहर नहीं आ पाया और अंत में उसने अपनी बहन के कातिल हेनरी जिग्लैंड से बदला लेने की सोची।

एक दिन जब हेनरी जिग्लैंड लकड़ी काटने के लिए जंगल की तरफ जा रहा था तो उस लड़की के भाई ने बिना उसके ध्यान में आए उसका पीछा किया। काफी देर तक पीछा करने के बाद हेनरी जिग्लैंड, एक बड़े से पेड़ के पास रुका और मौका पाकर उस लड़की के भाई ने अपनी बंदूक निकाली और हेनरी जिग्लैंड के सिर पर निशाना लगाते हुए गोली दाग दी और वह गोली हेनरी जिग्लैंड को लगती हुई पीछे एक बड़े से पेड़ में जा घुसी। हेनरी जिग्लैंड को लहूलुहान देखकर उसे मरा समझकर उस लड़की का भाई वापस घर आ गया।

स्ट्राइकर मनदीप सिंह के बाद 5 अन्य हॉकी खिलाड़ी हुये बेंगलुरु के हॉस्पिटल में भर्ती

लेकिन कुछ दिनों बाद उसे अपने किए अपराध को लेकर बहुत ही ग्लानि  महसूस हुआ। उसे बुरे सपने आने लगे एवं सपने में हेनरी जिग्लैंड का लहूलुहान चेहरा उसके सामने आने लगा। वह ठीक से सो भी नहीं पाता था और अंत में उसने भी अपनी बहन की ही तरह आत्महत्या कर ली।

लेकिन इस कहानी का सबसे रोचक भाग यह है कि जिस अपराध बोध में उस लड़के ने आत्महत्या की वह अपराध असल में हुआ ही नहीं था क्योंकि वह गोली हेनरी जिग्लैंड के गाल को छूकर निकल गई थी. वह मरा नहीं था। लेकिन कहते हैं ना बुरे कर्मों का फल बुरा ही होता है, यहां भी ऐसा ही हुआ।

उस हादसे के लगभग 20 सालों बाद हेनरी जिग्लैंड वापस उसी जंगल में उसी स्थान पर लकड़ी काटने के लिए गया और उसी पेड़ को काटने लगा जिसमें 20 साल पहले चलाई हुई गोली फँसी हुई थी। काफी मशक्कत के बाद जब वह पेड़ नहीं कटा, तो हेनरी जिग्लैंड ने उसे डायनामाइट बम से उड़ाने का निर्णय लिया।

राज्यसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी जयप्रकाश गुरुवार को करेंगे नामांकन

जैसे ही उसने पेड़ में डायनामाइट लगाकर उसे ब्लास्ट किया उस पेड़ में फंसी हुई गोली ब्लास्ट के साथ ही हेनरी जिग्लैंड को जा लगी एवं वहीं पर उसकी मृत्यु हो गई।

यह इतिहास के कुछ चुनिंदा coincidences में से एक है, जिसमें बंदूक से चली एक गोली जिसने 20 वर्षों तक अपने शिकार का इंतजार किया और आखिर में उसे मार गिराया और अपना बदला पूरा किया।

Tags: 24ghante online.comGun shotsnews of the slighteststrange newstales of historyअजब-गजब खबरेइतिहास के किस्सेखबरे ज़रा हट केबंदूक की गोली
Previous Post

सुशांत राजपूत केस : बीजेपी बोली- आदित्य ठाकरे व संजय राउत का हो नारको टेस्ट

Next Post

यूपी में साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों की अब खैर नहीं, जारी हुए ये सीयूजी नम्बर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post
cyber crime

यूपी में साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों की अब खैर नहीं, जारी हुए ये सीयूजी नम्बर

यह भी पढ़ें

JIO

Jio डाउनलोड स्पीड में 19.3 mps के साथ टॉप पर, अपलोड में Voda ने बाजी मारी

13/10/2020
ये होगी नए साल में लॉन्च होने वाली पहली कार, Nexon से लेकर Creta तक को टेंशन

नए साल में लॉन्च होने वाली ये होगी पहली कार, Nexon से लेकर Creta तक को टेंशन

24/12/2025
chilli pickle

इस अचार के बिना अधूरा लगता है पराठा, 5 मिनट में हो जाएगा तैयार

09/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version