• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्लाक प्रमुख चुनाव में जीत के लिये भाजपा कार्यकर्ता बधाई के पात्र : मोदी

Writer D by Writer D
10/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
pm modi-yogi

pm modi-yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में ब्लाक प्रमुख चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली जीत का श्रेय सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं को देते हुये कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

श्री मोदी ने ट्वीट किया “ उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी भाजपा ने अपना परचम लहराया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को जो लाभ मिला है, वो पार्टी की भारी जीत में परिलक्षित हुआ है। इस विजय के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। ”

प्रधानमंत्री के बधाई संदेश के प्रति आभार जताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया “आपकी शुभकामनाओं हेतु हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी। प्रदेश में क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा को मिली शानदार विजय आपकी लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतिफल, संगठन के कुशल मार्गदर्शन व प्रदेश सरकार के जनहितकारी कार्यों का सुफल है। सभी प्रदेशवासियों को बधाई।”

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने 11 में से 10 सीटों पर लहराया जीत का परचम

प्रदेश में आज सम्पन्न हुये ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दल को 825 में से 635 से अधिक सीटों में जीत हासिल हुयी है जिसके बाद बधाइयों का तांता लगा हुआ है। गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेषित बधाई संदेश में कहा “उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा को मिली यह भव्य जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतिफल है। इस विजय पर योगी आदित्यनाथ, स्वतंत्र देव सिंह व पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई।”

केन्द्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ने ट्वीट किया “ उत्तर प्रदेश के जिला एवं क्षेत्र पंचायत की 825 में से 635 से अधिक सीटों पर हो रही विजय, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औश्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों पर जनता के विश्वास की विजय है। इस जीत से स्पष्ट है कि जनता सुरक्षा, सुविधा व प्रगति के लिए समर्पित सरकार के साथ खड़ी है।”

Tags: block pramukh chunavBlock pramukh electionLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindiup election 2022up newsब्लॉक प्रमुख चुनाव
Previous Post

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने 11 में से 10 सीटों पर लहराया जीत का परचम

Next Post

त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था की ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका : CM योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी, 200 से अधिक जापानी दिग्गज तलाशेंगे अवसर

17/08/2026
375,000 women became pioneers of the White Revolution.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों का असर, श्वेतक्रांति की अग्रदूत बनीं पौने चार लाख महिलाएं

17/08/2026
Dayashankar Singh
उत्तर प्रदेश

परिवहन निगम के आउटसोर्स कार्मिकों को योगी सरकार का तोहफा, मानदेय में पांच फीसदी की बढ़ोतरी

17/08/2026
Fair-price shop dealers thanked the Yogi government.
Main Slider

कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान

17/08/2026
Fertilizer
उत्तर प्रदेश

खरीफ में खाद की पर्याप्त उपलब्धता पर योगी सरकार का जोर

17/08/2026
Next Post

त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था की ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका : CM योगी

यह भी पढ़ें

Operation Sindoor

‘मोदी ने इनको बता दिया… ‘, सेना की जांबाजी को किया सलाम

07/05/2025

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहा है सेना का मनोबल : धामी

30/11/2021

धर्मेंद्र बोले- सायरा ने जब कहा, देखो धर्म, साहब ने पलक झपकाई.. मेरी जान निकल गई

08/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version