• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विधान सभा चुनावी मुकाबले को भाजपा कार्यकर्ता तैयार: स्वतंत्र देव

Writer D by Writer D
13/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकाल में सबसे अधिक विकास का दावा करते हुए इसके प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को यहां कहा कि वर्ष 2022 के विधान सभा चुनावी मुकाबले के लिए हर कार्यकर्ता तैयार है।

कोरोना संक्रमण से मरने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए यहां आए श्री सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के लक्ष्य के साथ काम करने वाली इस पार्टी के कार्यकाल में प्रदेश का सबसे ज्यादा विकास हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता एवं कुशल मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मजबूत प्रबंधन से अल्प समय में ही कोरोना पर काफी हद तक नियंत्रण करने की एक मिसाल कायम की गई है।

हम पर महात्मा गांधी की हत्या के भी आरोप लगे, हम इसकी चिंता नहीं करते : चंपत

राज्य की वर्तमान सरकार में मंत्री रहे श्री सिंह ने कहा कि श्री योगी ने कोरोना की दूसरी लहर में खुद संक्रमित होने बावजूद चौबीसों घंटे एवं सातों दिन परिश्रम जनता की सेवा की। मुख्यमंत्री ने स्वयं सभी जिलों में जाकर वहां कई पीड़ित लोगों से मुलाकात की तथा उनकी परेशानियों को दूर करवाया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पर्याप्त बिस्तर, आक्सीजन, दवाइयाँ आदि उपलब्ध करवाईयां गईं, जिसकी वजह से कोरोना पर अब काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है।

श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख के चुनावों को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए कहा कि संगठन और जनप्रतिनिधियों के साझा प्रयास से निश्चित रूप से नतीजे अच्छे आएंगे।

अखिलेश यादव को दुनियादारी की कोई समझ नहीं है : खन्ना

भाजपा की काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने अपने वाराणसी दौरे की शुरूआत बाबा काशी विश्वनाथ दरबार एवं बाबा कालभैरव के दरबार में मत्था टेकने तथा विधिविधान से दर्शन-पूजन करने के साथ ही। इसके बाद वह कोरोना के कारण दिवंगत हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं, कई प्रबुद्धजनों के आवासों पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

श्री सिंह ने पद्मविभूषण पं छन्नूलाल मिश्र के घर जाकर उनकी दिवंगत पत्नी एवं बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित तथा अपनी संवेदना प्रकट की। इसी दौरान पं छन्नूलाल मिश्र भावुक होकर बोले, “मुझे प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी जी पर पुरा विश्वास है।”

मुलाकात के दौराना मिश्र ने श्री सिंह को अपना आशीर्वाद दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी की संकट घड़ी में पार्टी ने निर्णय लिया कि समाज के ऐसे दिवंगत कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं अन्य लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए मंत्री, सांसद, विधायक उनके घर जाएंगे और उनके परिजनों से अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

Tags: swatantra devup newsvaranasi news
Previous Post

हाईटेंशन तार गिरने से तीन बच्चों समेत 4 की मौत, मचा कोहराम

Next Post

भारतीय कप्तान विराट कोहली भारत के लिए लक्की, जानिए कैसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
Indian captain Virat Kohli lucky for India, know how

भारतीय कप्तान विराट कोहली भारत के लिए लक्की, जानिए कैसे

यह भी पढ़ें

Joe Biden

एक्शन मोड में आए बाइडन, अमेरिका से आई भारतियों के लिए राहत की खबर

27/01/2021
कैप्टन अमरिंदर सिंह

कैप्टन अमरिंदर का केजरीवाल पर जवाबी हमला, कहा- वह अपने काम से काम रखें

03/08/2020
Italian delegation met CM Yogi

इटली के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मुलाकात, रामायण की चौपाई और शिव तांडव की दी प्रस्तुति

19/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version