• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में बसपा बनी भाजपा की टीम बी : संजय

Desk by Desk
31/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
आप सांसद संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने रविवार को कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बी टीम के तौर पर काम कर रही है।

भारत विकास पार्टी सेक्युलर के आप में विलय के मौके पर आप के यूपी प्रभारी ने पत्रकारों से कहा कि जैसे जैसे प्रदेश में पार्टी के आंदोलन और मुद्दों की गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कई राजनीतिक दलों के लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

उन्होने कहा कि भाजपा के राज में हालात ऐसे हैं कि पार्टी विधायक खुद बेबस हो गए हैं। विधायक अगर अपनी पीड़ा बताते हैं तो पार्टी नोटिस थमा देती है जैसा राधा मोहन दास अग्रवाल के साथ किया। भाजपा विधायक देव मणि दुबे ने ब्राह्मणों की हत्या पर योगी से सवाल किया।

भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में तैनात किये युद्धपोत, अब ड्रैगन को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

श्री सिंह ने सवालिया लहजे में कहा कि लोकतंत्र में सांसद का कोई मुद्दा उठाना अपराध है क्या। सरकार से सवाल करने पर योगी कभी नमूना कहते हैं या फिर दूसरी पार्टियों की आड़ लेते हैं। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा भाजपा की टीम बी बन चुकी है।

आप सांसद ने कहा कि जेईई-नीट की परीक्षा कराने पर तुली केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल से 25 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ न करें। उन्होने कहा कि परीक्षा स्थगित कराने के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से सीवाईएसएस लगातार प्रदर्शन कर रही है। सीवाईएसएस के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे के नेतृत्व में हुए आंदोलन पर पुलिस ने बर्बरता की जो कि लोकतंत्र में जनता का गला घोंटने के समान है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस : अज्ञात वाहन की टक्कर से गार्ड की मृत्यु, तलाश में जुटी पुलिस

योगी सरकार को आड़े हांथों लेते हुए संजय सिंह ने कहा कि सरकार को प्रदेश में बढ़ते हत्या, लूट, अपहरण, रेप जैसे अपराधों को कम करने पर गौर करना चाहिए। बनारस में डबल मर्डर, लखीमपुर में 17 साल की लड़की की हत्या साबित करता है की प्रदेश में अपराधी कितने बैखौफ हो चुके हैं । इसके बाद भी योगी विधान सभा में अपराध कम होने की डींग हांकने में व्यस्त हैं। अगर योगी के दावे सच हैं तो प्रदेश में अपराधिक घटनाएं क्यों बढ़ती जा रही हैं।

भारत विकास पार्टी के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुये उन्होने कहा कि नये साथियों के आने से बहुत मजबूती मिलेगी। प्रदेश के कई जिलों में भारत विकास पार्टी सेकुलर का संगठन है। महेश त्यागी हापुड से जिला पंचायत के सदस्य रहे हैं। आने वाले दिनों में पार्टी की ओर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।

मन की बात : PM मोदी ने लोगों से की अपील- भारतीय नस्ल के श्वान पालें

इस मौके पर भाविपा के अध्यक्ष महेश त्यागी ने कहा कि इस विलय से वह बहुत खुश हैं। दिल्ली में केजरीवाल के काम की तारीफ करते हुए कहा कि केजरीवाल जातिवाद या भेदभाव नहीं करते। “उनसे प्रेरणा लेते हुए मैंने अपनी पार्टी का विलय आप में किया है।

Tags: 24ghante online.comAAP leaders Sanjay SinghArvind KejriwalLatest Lucknow News in HindiLatest Uttar Pradesh News in Hindimayawatipolitical newsUP PoliticsYogi Sarkarअरविंद केजरीवालआप नेता संजय सिंहमायावतीयोगी सरकार
Previous Post

डॉक्टर का दावा, 72 घंटे में ठीक होंगे कोरोना मरीज

Next Post

गुजरात में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा Toy Museum, इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च

Desk

Desk

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Next Post
Toy Museum

गुजरात में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा Toy Museum, इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च

यह भी पढ़ें

Rhea Chakraborty

सुशांत को महेश भट्ट की सलाह पर डॉक्टर के पास ले जाती थीं रिया चक्रवर्ती

10/08/2020
The entire family was found dead

खून से लथपथ निर्वस्त्र महिला का मिला शव, सामूहिक बलात्कार की आशंका

21/10/2021
A family troubled by land dispute attempted suicide

अप्राकृतिक कृत्य मामले में जूता उद्यमी के बेटे का फोन खोलेगा राज

08/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version