• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा का चरित्र षडयंत्रकारी: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
04/09/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा का चरित्र षड्यंत्रकारी है। प्रलोभन से वह अपनी सत्ता की भूख पूरी करना चाहती है। लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है और कानून का राज चौपट है। वन ट्रिलियन डॉलर का झूठ फैलाकर जनता को झांसा दिया जा रहा है। भाजपा की इन चालों से सतर्क रहना है।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने आज यहां प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता से बाहर हो जाना तय है। जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है। समाजवादी पार्टी के साथ जनता है और जनता का सम्मान समाजवादी पार्टी और सरकार में ही सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने बिजली बनाई, भाजपा ने बिजली महंगी की और लोगों को धोखा दिया। भाजपा ने मंडी नहीं बनाई। अस्पतालों में दवा नहीं है। भाजपा सरकार में उद्योग नहीं लगे। विकास कुछ हुआ नहीं अपराधी बेलगाम हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं है। सांड़ों केे हमलों से राज्य में प्रतिदिन लोगों की जानें जा रही है।

भाजपा सरकार की नीयत में विकास कार्य करना नहीं है। अगर कोई जनप्रतिनिधि जनसहयोग से कुछ विकास करना चाहे तो उसकी जांच होने लगती है। अपने विपक्षियों को डराने और फर्जी केसों में फंसाने के लिए ईडी, सीबीआई पीछे लगा दी जाती है। जनता अब इस अत्याचारी भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। लोग सन् 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को जीत दिलाएंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अभी से जुट जाएं। मतदाता सूची पर निगाह रखे। जनता को बताएं कि 10 साल में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का लक्ष्य लेकर चलना है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व मंत्री आर.के. चौधरी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा विकास यादव, आसिफ बब्बू, अनिल वर्मा, राजेश्वरी देवी पूर्व विधायकगण आदि नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

कंटेनर ने ट्रक और कार को मारी टक्कर, उरई जेलर घायल

Next Post

हीरो मोटोकॉर्प की एजेंसी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
CM Dhami
राजनीति

CM धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से किया जन संवाद

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश, मुख्य सचिव ने ऊर्जा उपलब्धता की समीक्षा

25/05/2026
Next Post
massive fire

हीरो मोटोकॉर्प की एजेंसी में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

यह भी पढ़ें

प्रेमी जोड़ा

प्रेमी जोड़े के बाल काटकर चेहरे पर पोती कालिख, जूते-चप्पल की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाया

10/09/2020

नोएडा के बड़े कारोबारी के यहां IT का छापा, अखिलेश यादव के है करीबी

04/01/2022
CM Dhami flagged off the 5 km run

यातायात के नियमों का पालन एवं पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य: सीएम धामी

17/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version