• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी की नीति है न्याय सभी को, तुष्टिकरण किसी का नहीं : राजनाथ सिंह

Writer D by Writer D
22/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलिया
0
rajnath singh

rajnath singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (rajnath singh) ने कहा कि भाजपा (BJP) की नीति साफ है ”न्याय सभी को और तुष्टिकरण किसी का नहीं”। वे मंगलवार को सिकन्दरपुर में भाजपा प्रत्याशी संजय यादव के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

राजनाथ सिंह (rajnath singh) ने अपने भाषण की शुरुआत चिर-परिचित अंदाज में भोजपुरी में की। बोले, आप लोग मजे में बाड़ न? इसके बाद उन्होंने कहा कि यूपी के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुझसे भी बेहतर सीएम साबित हुए हैं। मैंने उनसे कहा है कि अगली बार और अधिक बुलडोजर खरीद लें।

सरकार बनाने के लिए नहीं देश बनाने की राजनीति करती है भाजपा : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह (rajnath singh) ने तुष्टिकरण की राजनीति पर प्रहार करते हुए कहा कि मैं हिन्दू-मुसलमान की राजनीति नहीं करता। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम वाला देश है। यहां काले नाग को भी नागपंचमी के दिन दूध पिलाया जाता है। लेकिन नाग जब काटता है तो उसका वध भी करते हैं। बोले, मैं नहीं मानता कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन होना चाहिए था लेकिन हुआ। हमने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में रह रहे ऐसे हिन्दू और सिखों के लिए नागरिकता कानून बनाया जो प्रताड़ित होने पर भारत आना चाहें तो आ सकें।

तमंचा नहीं अब यूपी में बन रहे तोप के गोले : राजनाथ सिंह

उन्होंने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि हमने भरोसा कायम किया है। आजादी के 75 सालों में नेताओं ने जितने वादे किए यदि आंशिक भी पूरे किए होते तो भारत दुनिया का सिरमौर बन गया होता। हमारी सरकार ने अल्प समय में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर और उत्तराखंड के चारधाम के लिए ऑल वेदर रोड का जिक्र करते हुए कहा कि हमने आर्टिकल 370 खत्म किया। अब वहां देश के किसी भी राज्य का कोई भी जमीन खरीद सकता है।

चुनावी रैली के दौरान अचानक मंच पर गिरे राजनाथ सिंह, और फिर जो हुआ….

राजनाथ सिंह ने कहा कि कभी-कभी लोग कहते थे कि भाजपा केवल मंदिर बनाती है लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि हम लोकतंत्र का भी मंदिर बना रहे। अंग्रेजों की बनाई संसद के स्थान पर अपनी संसद का निर्माण किया जा रहा है। सपा और बसपा पर हमले करते हुए उन्होंने कहा कि ये पार्टियां नफरत की राजनीति कर रही हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमारी सरकार ने सभी धर्म और वर्गों के लिए कार्य किए हैं। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और सांसद रविंदर कुशवाहा भी थे।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

विपक्ष पर मुख्यमंत्री योगी ने कसा तंज, कहा- इनका अब विसर्जन कर दीजिए

Next Post

करहल की इस सीट पर कल होगा पुनर्मतदान, बघेल ने की थी गड़बड़ी की शिकायत

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
booth capturing

करहल की इस सीट पर कल होगा पुनर्मतदान, बघेल ने की थी गड़बड़ी की शिकायत

यह भी पढ़ें

rajaendra tiwari

गोरखपुर की लम्बित परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाये : तिवारी

26/03/2021
Floods wreak havoc in North India

उत्तर भारत में जल-प्रलय! बाढ़ ने हिमाचल-पंजाब-जम्मू में मचाई तबाही

03/09/2025
जन्माष्टमी

इस तरह घर पर करें जन्माष्टमी की शानदार तैयारी

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version