• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार बनाने के लिए नहीं देश बनाने की राजनीति करती है भाजपा : राजनाथ सिंह

Writer D by Writer D
18/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
rajnath

rajnath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केन्द्रीय रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को लखनऊ कैंट विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि भाजपा राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं करती है बल्कि हम राजनीति करते हैं तो हम देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। जब हमारी पार्टी सत्ता में आयी हमने करके भी दिखाया। आज विश्व में हमारी प्रतिष्ठा बढ़ी है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि जब जरूरत पड़ी तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर सारी दुनिया को हमने यह संदेश दे दिया कि भारत की तरफ कोई आंख उठाकर देखने की कोशिश करेगा तो तो बाउंड्री के उस पार भी जाकर हम मार सकते हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने की बात भाजपा ने कही थी, संसद में जब बहुमत मिला चुटकी बजाकर धारा 370 को हमने समाप्त किया। आज हिन्दुस्थान के कश्मीर का वही दर्जा है जो अन्य राज्यों का है। हमने कहा था कि अयोध्या की धरती पर भगवान राम का मंदिर बनकर रहेगा और बनता हुआ अब आप अपनी आंखों से देख रहे हैं।

सपा सरकार में बढ़ जाते हैं गुंडे माफियाओं के हौसले

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी सत्ता में आई है दंगे होने लगते हैं। प्रदेश में गुंडे बदमाशों के हौंसले बढ़ जाते हैं और माफियाओं का एकक्षत्र राज हो जाता है। भाजपा की पहली प्राथमिकता विकास और कानून व्यवस्था है।

अवध चौराहा लखनऊ में आयोजित जनसभा में राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक को भारी मतों से जिताने की अपील की।

रक्षामंत्री ने कहा कि विधायक सुरेश तिवारी के ऊपर भी कोई उंगली उठाकर नहीं कह सकता कि कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी हिन्दुस्थान की ऐसी राजनीतिक पार्टी है कि जो भी फैसला करती है पार्टी का हर कार्यकर्ता उसे स्वीकार करता है। सुरेश तिवारी ने भी पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हुए आज पूरी ताकत के साथ बृजेश पाठक के साथ खड़े हैं। कार्यकर्ताओं का यह चरित्र भारतीय जनता पार्टी में बेमिसाल है। अन्य राजनीतिक पार्टियों में ऐसा देखने को नहीं मिलेगा।

लखनऊ कैंट से प्रत्याशी एवं मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में जबसे नामांकन हुआ है आप सब ने चुनाव को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर आकर मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान किया है, उसके लिए मैं जीवन भर कार्यकर्ताओं का आभारी रहूंगा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि जनसभा में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, नानक चंद लखानी, राकेश श्रीवास्तव, अशोक तिवारी,आनंद दिवेदी, पीयूष दीवान, सचिन वैश्य व विनायक पाण्डेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सपा प्रत्याशी के काफिले पर हमला, फायरिंग और पथराव

Next Post

तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, 38 गोवंश बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
cattle smuggler arrested

तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, 38 गोवंश बरामद

यह भी पढ़ें

kidnapper arrested

गोंडा : विपक्षी को फंसाने के लिए रची बेटियों के अपहरण की साजिश, महिला समेत छह लोग गिरफ्तार

05/11/2020
Anganwadi Workers

विधानसभा का घेराव करने निकलीं आंगनबाड़ी सेविकाएं, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

07/11/2023
CM Yogi

मुख्यमंत्री की चेतावनी, जन शिकायतों के यथोचित समाधान में लापरवाही अक्षम्य

31/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version