• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अच्छे दिन के नाम पर जनता को गुमराह करना ही BJP की नीति : अखिलेश

Writer D by Writer D
01/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर किया जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता के बलबूते सरकारी मशीनरी को अपना चुनावी एजेण्ट बना लिया है। जनमत का दुरुपयोग कर उसने लोकतंत्र की पारदर्शिता को संदिग्ध कर दिया है। वर्ष 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव देश बचाने का है। संवैधानिक अधिकारों पर हो रहे हमलों से गहरी निराशा फैल रही है। इन हालात में जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर ही बढ़ रहा है।

श्री यादव ने कहा कि सरकार लोक-लाज और भरोसे से चलती है। निर्वाचित सरकारों को जवाबदेह होना चाहिए। लेकिन भाजपा सरकार इस जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करती है। सरकार की जिम्मेदारी के प्रति उसकी उदासीनता जग जाहिर है। अच्छे दिन के नाम पर जनता को गुमराह करना ही भाजपा की नीति है।

उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर विपक्षी दलों के नेताओं को अपमानित करने का षड़यंत्र भाजपा सरकार के इशारे पर लगातार किया जा रहा है। हाल ही में सम्पन्न हुए पंचायत चुनावों में पुलिस-प्रशासन द्वारा जिस प्रकार का उत्पीड़न हुआ है वह लोकतंत्र के लिए खतरा है। चुनावी प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग की भूमिका सरकार की पिछलग्गू तक सीमित होती जा रही है। यह अनुचित है।

चार दशक बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पहुंची सेमीफाइनल में

सपा अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति की पवित्रता को भाजपा ने प्रभावित किया है। समाजवादी आंदोलन ने हमेशा अन्याय के खिलाफ डट कर मोर्चा लिया है। समाज के आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को प्रतिनिधित्व और अधिकार दिलाने में समाजवादी सबसे आगे हैं। देश और प्रदेश में अधिनायक शाही ताकतों को कमजोर करने के लिए समाजवादी नीतियां ही कारगर हैं। ऐसे में उनकी पार्टी को सशक्त कर ही प्रदेश में खुशहाली और तरक्की लायी जा सकती है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को हराने की साजिश में लगी है लेकिन अब जनता ने तय कर लिया है कि इस बार चुनाव वह भाजपा को हरा कर ही दम लेगी। भाजपा की सरकार ने जनता को धोखा दिया है। भाजपा चालाकी की रणनीति से राजनीति के विरूद्ध साजिश कर रही है। अगले साल प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर राज्य का विकास और जनाकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा। समाजवादी सरकार में जनता को निराश नहीं होना पड़ेगा। वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव जनता बनाम भाजपा के बीच होगा। उन्होंने दावा किया इस चुनाव में भाजपा की हार और समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

प्रदेश में 24 घंटे में मिले कोरोना संक्रमण के 36 नए केस : प्रसाद

Next Post

होमगार्ड के रिटायरमेंट में ‘भावुक’ हुआ पूरा थाना, इंस्पेक्टर ने लिया आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
retirement of the home guard

होमगार्ड के रिटायरमेंट में 'भावुक' हुआ पूरा थाना, इंस्पेक्टर ने लिया आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

I-cards with Bhagwant Mann's photo removed at Golden Temple

गोल्डन टेंपल में भगवंत मान की फोटो वाले आईकार्ड उतरवाए गए

04/07/2026
Vinegar

सिरके से घर की सफाई हो जाएगी आसान, ऐसे करें इस्तेमाल

11/05/2024
black fungus in rajasthan

राजस्थान में ब्लैक फंगस पर SMS के ईएनटी चिकित्सकों की सर्जिकल मैराथन जारी

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version