• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा की रणनीति विपक्षी नेताओं को अपमानित करने की : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
01/03/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति विपक्षी नेताओं को बदनाम और अपमानित करने की है।

पार्टी मुख्यालय में समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिलों के पदाधिकारियों की बैठक में श्री यादव ने कहा कि यह समय लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करने का है। भाजपा की रणनीति विपक्षी नेताओं को बदनाम और अपमानित करने की है मगर यह सुनिश्चित है कि पीडीए ही एनडीए का हराएगा। तभी सामाजिक न्याय स्थापित हो सकता है। हमारी एकजुटता ही भाजपा को केन्द्र से बेदखल करेगी।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा आरक्षण की व्यवस्था को तहस नहस करने पर तुली है। इंडिया गठबन्धन को मजबूत करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी पर है। संवैधानिक संस्थाओ का निष्पक्ष और सशक्त बनाना जरूरी हैं।

सपा मुखिया (Akhilesh Yadav) ने सभी पदाधिकारियोें तथा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में सभी को प्रत्येक सप्ताह में पांच दिन लोकतंत्र को बचाने के लिए देने का आव्हान किया।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा इस समय सबसे कमजोर स्थिति में है। वह संवैधानिक संस्थाओं को अपने प्रकोष्ठ की तरह प्रयोग कर रही है। लोकसभा का यह चुनाव नौजवानों, किसानों के भविष्य को बचाने का चुनाव है। इस चुनाव में एक तरफ समाजवादी लोग हैं जो संविधान और लोकतंत्र के रक्षक है। दूसरी तरफ भाजपा है जो संविधान की भक्षक है। संविधान खत्म करना चाहती है।

उन्होने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार में महिलाएं, बच्चियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार है। भाजपा ने निवेश और ग्राउन्ड सेरमनी के नाम पर झूठे दावे किए। यूपी में कही निवेश जमीन पर नहीं दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री जी यूपी से चुनकर जाते हैं लेकिन निवेश गुजरात में कराते है। उद्योगपति यूपी में निवेश को तैयार नही है।

भाजपा विपक्षी दल के विधायकों को लालच देकर प्रलोभन और पैकेज देकर तोड़ रही है। भाजपा विधायक खरीद सकती है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी। उन्होंने कहा है कि जो विधायक धोखा देकर गये हैं वे धोखेबाज है। जब क्षेत्रों में जाएगें तब जनता इनसे हिसाब करेगी।

बैठक में पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी एवं राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा राजेन्द्र कुमार विधायक विशेष रूप से उपस्थित थे।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

सपा विधायकों को राम दर्शन के लिये रोका गया: मनोज पांडे

Next Post

सेना में भर्ती के नाम पर ठगी का आरोपी टिहरी से गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी की सभी 251 मंडियां एगमार्कनेट 2.0 से जुड़ीं, किसानों को एक जगह मिलेंगे मंडी भाव और आवक की जानकारी

29/09/2026
Main Slider

समस्या निस्तारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम योगी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

चौधरी भूपेंद्र सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना, सपा की नीतियों और मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति पर उठाए सवाल

28/09/2026
Roads
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ग्रामीण सड़कों की मरम्मत को रफ्तार, 1 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

सेना में भर्ती के नाम पर ठगी का आरोपी टिहरी से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

विजय बुते कर रहे है OTT की दुनिया पर राज

30/09/2020
मायावती Mayawati

मानवतावादी अमर संदेश देने वाले महान संत रविदास की जयंती पर शत-शत नमन : मायावती

27/02/2021
CM Yogi

सीएम योगी ने भारत का मान बढ़ाने वाले लक्ष्य सेन को दी बधाई

10/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version