• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजयुमो राजनीति की पहली पाठशाला, जहां से राष्ट्र प्रेम की भावना मिलती है : धामी

Writer D by Writer D
10/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चमोली जिले के गोपेश्वर में रविवार काे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजयुमो राजनीति की पहली पाठशाला है, जहां से राष्ट्र प्रेम की भावना मिलती है और देश-प्रदेश के विकास की सीख भी मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो का हर कार्यकर्ता ब्रांड एम्बेसडर है। इसलिए उन्हें प्रदेश के विकास के लिए सतत कार्य करते रहना चाहिए।

गोपेश्वर महाविद्यालय के व्यायामशाला में रविवार को आयोजित भाजयुमो की प्रदेश कार्य समिति में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हर कार्यकर्ता के कार्यों का अवलोकन होता है। समय पर उसकी पहचान के आधार पर उसे जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इसका उदाहरण वे स्वयं हैं। इसलिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारियों का वहन करते रहना चाहिए। जो भी दायित्व पार्टी दे उसे निष्ठा के साथ निभाना चाहिए।

मुख्यमंत्री कहा कि वह सर्वप्रथम कार्यकर्ता हैं तत्पश्चात मुख्य सेवक। उन्होंने कहा कि हमने 24 हजार भर्ती निकाली है जिस पर 15 अगस्त से कार्य आरंभ हो गया है और जल्द ही उस पर कार्रवाई शुरू हो जायेगी। स्वरोजगार के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। आयु सीमा में एक वर्ष की छूट देने के साथ ही आवेदन पत्रों के शुल्क को भी समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष उनकी घोषणाओं पर सवाल उठा रहा है पर वह विभिन्न विभागों तथा वित्त विभाग से आकलन करवा कर ही घोषणाएं कर रहे हैं जो निश्चित तौर पर धरातल पर आएंगी।

सभी जनप्रतिनिधियों से बोले सीएम योगी, जनता तक पहुंचाएं सरकार के काम

सीएम ने कहा कि हमने पर्यटन क्षेत्र को दो करोड़ का आर्थिक पैकेज के साथ ही आजीविका योजना में पुलिस और राजस्व के लोगों को भी पैकेज दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजयुमो के माध्यम से पहुंचकर उस तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उसका जीवन स्तर बढ़ाना है।

अबकी बार उत्तराखंड में 60 पार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हम उत्तराखंड में इस बार 60 पार करेंगे। और यह सब हम किसी सर्वे अथवा हवाई बात नहीं कर रहे बल्कि अपने संगठन के बलबूते यह बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन जमीन पर काम कर रहा है। युवा मोर्चा इसमें अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव के टिकटों में पहले की अपेक्षा युवाओं का प्रतिनिधित्व अधिक रहेगा। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश युवा मोर्चा ने कोरोना काल के दौरान बेहतर कार्य किया और अपनी जान जोखिम में डालकर भी हर तरह से सेवा कार्यों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। ब्लड डोनेशन, घर से पक्का भोजन, अस्पताल के आसपास किचन चलाने, मास्क, सेनेटाइजर वितरण और दवा वितरण में उन्होंने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

विधान सभा चुनाव में इतिहास बदलेगा युवा मोर्चाः लटवाल

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा 2022 विधानसभा चुनावों में इतिहास बदलने जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता कि अबकी बार 60 के पार अबकी बार युवा सरकार का संकल्प ले लिया है। हर कार्यकर्ता मोदी-धामी सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाकर पिछली बार से भी अधिक सीटें जिताएंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन में वर्तमान में भारत प्रगति के पथ पर चल रहा है, जिसके चलते आज भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व की लंबे समय तक देश को जरूरत है।

इस मौके पर युवा मोर्चे के प्रभारी कुलदीप कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, उपाध्यक्ष नेहा जोशी, रोहन सहगल, विधायक बदरीनाथ महेंद्र भट्ट, थराली मुन्नी देवी शाह, हरदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट आदि मौजूद थे।

Tags: cm dhamiNational newsUttrakhand News
Previous Post

जल्द दूर होगा कोयला संकट, नहीं बंद होंगे पावर हाउस : श्रीकांत

Next Post

एक युवा ही है जो देश के भविष्य को आकार देता : धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post

एक युवा ही है जो देश के भविष्य को आकार देता : धामी

यह भी पढ़ें

navneet sehgal

प्रदेश में 61 ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गए हैं, शेष पर तेजी से कार्य चल है रहा : सहगल

01/06/2021
Sanjeev Khanna

देश को मिला नया CJI, राष्ट्रपति ने संजीव खन्ना को दिलाई शपथ

11/11/2024
Chandra Grahan

इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, नोट कर लें सूतक टाइम

06/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version