• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा की डबल इंजन की सरकार में यूरिया की कालाबाजारी जारी : अखिलेश

Writer D by Writer D
24/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों और प्रशासकीय अव्यवस्था के चलते किसानों की जिंदगी दिन प्रतिदिन दूभर होती जा रही है। डीएपी की कीमत दो बार बढ़ाकर सब्सिडी का ड्रामा करने वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार में यूरिया की काला बाजारी जारी है।

उन्होंने कहा कि वर्षा की चेतावनी के बावजूद क्रय केंद्रों में जमा टनो गेहूं लापरवाही के चलते भीग कर खराब हो गया। भाजपा की इन किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ तो दल के अन्दर भी विरोध के स्वर उठने लगे है। न तो सरकार के प्रभारी मंत्रियों को किसान की चिंता है और नहीं मुख्यमंत्री जी के अफसरों को।

भाजपा कृषि की स्वतंत्रता को खत्म कर उसे उद्योग बनाने के षड्यंत्रों में लगी है। इसलिए वह किसान हितों की निरंतर उपेक्षा करती नजर आती है। कृषि में प्रयोग वाले डीजल के दाम बढ़ाकर भाजपा ने परिवहन महंगा कर दिया। किसानों को फसल की लागत मिलना भी दुर्लभ हो गया। कहने को भाजपा ने अपने तीन काले कृषि कानूनों में किसान को देश में कही भी अपना उत्पाद बेचने की छूट दे दी है पर इसके साथ परिवहन और कृषि उपयोगी वस्तुओं के दाम बढ़ाकर उसको लाचार भी बना दिया है। वह किसानो को पूरी तरह बर्बाद करने पर तुल गई है।

किसानों से छल कपट की भाजपाई राजनीति के काले पन्ने खुलते जा रहे हैं। यूरिया की 50 किलो की बोरी पैतालीस किलो करके दाम बढ़ा दिए गए। डीएपी की बोरी 2400 रू0 की हो गई। किसानों को खाद कंपनियां 1900 रूपये में एक बोरी खाद बेच रही थी जबकि जनवरी 2014 में डीएपी का रेट 413 रूपये ही था। अब महंगी खाद पर सब्सिडी बढ़ाने का छलावा किया जा रहा है।

श्री यादव ने कहा कि बुवाई से पहले इन आवश्यक चीजों का स्टाक पहले कर लिया जाता था ताकि किसानों को समय पर किसी चीज का अभाव न हो। किसान समृृद्धि योजना के नाम पर किसान की ही जेब काटकर उसे समृृद्ध करने का नाटक भाजपा सरकार कर रही है।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

वैक्सीन जीवन का सुरक्षा कवच, इससे दूर मत भागें : योगी

Next Post

जुआ खेल रहे 19 लोग गिरफ्तार, तीन लाख से अधिक की नकदी बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

किसानों का पैसा हजम कर गए सपाई, उसी का श्राप ले डूबा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Next Post
gamblers arrested

जुआ खेल रहे 19 लोग गिरफ्तार, तीन लाख से अधिक की नकदी बरामद

यह भी पढ़ें

शादी के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने किया कमबैक, फिल्म ‘डेंजरस’ हुई रिलीज

15/08/2020
Hair

सिर में खुजली से हैं परेशान, इन उपायों से पाएं आराम

09/06/2023
arrested

भारी मात्रा में अवैध गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

03/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version