• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में 30 अक्टूबर को ब्लैकआउट मॉकड्रिल का होगा प्रदर्शन

Writer D by Writer D
28/10/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mock Drill

Mock Drill

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नागरिक सुरक्षा और आपातकाल परिस्थितियों में लोगों के बचाव के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने ब्लैक आउट मॉकड्रिल (Mock Drill) करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा विभाग 30 अक्टूबर 2023 को साय: 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, सिटी स्टेशन, लखनऊ में वृहद स्तर पर ब्लैक आउट/मॉकड्रिल (Mock Drill) का प्रदर्शन करेगा। इसके अतिरिक्त नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों को ’निदेशक, नागरिक सुरक्षा प्रशस्ति-पत्र’ का  वितरण एवम नागरिक सुरक्षा विभाग की वेबसाइट का उद्घाटन भी किया जाएगा।

बचाव की आपातकाल विधियों का भी होगा प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के नागरिक सुरक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में इस मॉकड्रिल (Mock Drill) के तहत ब्लैक आउट का प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लैक आउट युद्ध के समय जनधन की क्षति को कम करने हेतु क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बंद करके किया जाता है।

इसके अतिरिक्त आग बुझाने के तरीके, घायलों को प्राथमिक उपचार देना, भवनों में फंसे लोगों के बचाव के तरीके का प्रदर्शन भी किया जाएगा। बचाव की आपातकाल विधियों में fore and aft method, two handed seat, फायरमैन लिफ्ट, human crutch, human cradle इत्यादि तरीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह ब्लैक आउट मॉकड्रिल (Mock Drill) लखनऊ में पहली बार नागरिक सुरक्षा द्वारा आयोजित की जा रही है।

स्वयंसेवकों और नागरिकों को किया जाएगा जागरूक

अपर मुख्य सचिव रजनीश गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा नागरिक सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाती हैं। विभाग द्वारा नागरिकों की सुरक्षा का दृढ़ संकल्प लिया गया है, उसे पूर्ण करने की दिशा में ब्लैकआउट और मॉकड्रिल अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि स्वयंसेवक और प्रशिक्षित हो सके और अधिक से अधिक आम नागरिकों को भी जागरूक किया जा सके।

Tags: blackout mock drillLucknow Newsmock drill
Previous Post

दुनिया भारत को संकटमोचक के रूप में देख रही है : योगी आदित्यनाथ

Next Post

‘अब 200 करोड़ दो, नहीं तो डेथ वारंट…’, फिर मिली मुकेश अंबानी को धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Yashwant Varma
उत्तर प्रदेश

कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा, जांच में तीनों आरोप सही

12/08/2026
Azam Khan-Shivpal Yadav
Main Slider

आजम खां से मुलाकात के बाद शिवपाल के तेवर, बोले- प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी

12/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Next Post
Mukesh Ambani

'अब 200 करोड़ दो, नहीं तो डेथ वारंट...', फिर मिली मुकेश अंबानी को धमकी

यह भी पढ़ें

परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा Transport Minister Suvendu Adhikari

पश्चिम बंगाल में टीएमसी को लगा झटका, परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दिया इस्तीफा

27/11/2020
CUET PG

CUET PG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

27/12/2023
USB Type-C

अलग-अलग चार्जर का झंझट खत्म, USB Type-C पर मिली सहमति

17/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version