• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक स्तर की सड़कों का हो रहा बड़े स्तर पर कायाकल्प, 88.27 प्रतिशत कार्य पूर्ण

Writer D by Writer D
16/07/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Roads

Roads

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश की सरकार नागरिकों को उत्तम परिवहन सुविधाएं देने के लिए अच्छी सड़कों (Roads) के संजाल को विकसित कर रही है। पिछले 7 वर्षों में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति में व्यापक बदलाव आया है। चाहे नेशनल हाइवे हों, स्टेट हाइवे हों, मुख्य जनपदीय मार्ग (एमडीआर) हों या फिर ब्लॉक व गांवों को जोड़ने वाली सड़कें हों, सभी का समेकित विकास हो रहा है। तैयार की गई विस्तृत कार्ययोजना पर काम तेजी से जारी है। इसी का परिणाम है कि ब्लॉक मुख्यालयों को जोड़ने वाली 2 लेन सड़कों (Roads) से संबंधित 88.27 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गए हैं। शेष कार्यों को भी जनवरी 2025 की पहली तिमाही के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के आंकड़ों के अनुसार ब्लॉक स्तर की सड़कों (Roads) और मुख्य तौर पर ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाले 2 लेन सड़क के कुल 162 कार्य प्रदेश में पूर्ण किए जाने हैं। इनमें से 88.27 प्रतिशत यानी 143 कार्यों को अब तक पूरा किया जा चुका है। शेष 8 कार्यों को सितंबर तक तथा 5 कार्यों को दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस प्रकार इस वर्ष के अंत तक 13 लंबित कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा जबकि शेष 6 कार्यों को वर्ष 2025 की पहली तिमाही में पूर्ण कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इन सभी कार्यों को निर्धारित समायवधि के अंदर पूरा करने पर योगी सरकार का विशेष फोकस है और यही कारण है कि ब्लॉक स्तर पर सड़क निर्माण व पुनर्विकास की योजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग के आंकड़ों से इस बात की जानकारी मिलती है कि प्रदेश में अंतरराज्यीय सीमा वाले मार्गों के विकास कार्यों को भी योगी सरकार (Yogi Government) तेजी से पूर्ण करने की ओर बढ़ रही है। प्रदेश में अंतरराज्यीय सीमा वाले मार्गों के विकास के कुल 102 कार्यों को पूर्ण किया जाना है जिसमें से 86 कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है, जो कि कुल कार्यों का लगभग 85 प्रतिशत है। फिलहाल, कुल 16 विकास कार्य निर्माणाधीन हैं।

इनमें से 8 कार्यों को वर्ष 2024 के दिसंबर महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा जबकि शेष 8 कार्यों को वर्ष 2025 की पहली तिमाही में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसी प्रकार, केंद्रीय मार्ग निधि के अंतर्गत स्वीकृत कुल 142 परियोजनाओं पर कार्य जारी है। इनमें से 138 कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा वर्ष 2025 की पहली तिमाही तक सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल, 97.18 प्रतिशत कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है।

भाजपा ने पहली बार देश काे पिछड़ा वर्ग का प्रधानमंत्री दिया: अमित शाह

28,538 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का नवनिर्माण प्रदेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इनमें से राष्ट्रीय मार्गों का विकास, केंद्रीय मार्ग निधि योजना से मार्गों का विकास, विश्व बैंक-नाबार्ड तथा एशियन बैंक से प्राप्त ऋण से मार्गों का विकास, दीर्ध-लघु सेतुओं व आरओबी निर्माण समेत ब्लॉक-नगर पंचायत व ग्रामीण सड़कों का विकास प्रमुख है। इस क्रम में, योगी सरकार के अब तक के कार्यकाल में पिछले 7 वर्षों में प्रदेश में 28,538 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का विकास व नवनिर्माण हुआ है।

प्रतिदिन 9 किमी के औसत से सड़कों का निर्माण प्रदेश में कुल 4,115 किमी के 46 नए राष्ट्रीय मार्ग तथा 5,604 किमी के 70 नए राज्य मार्गों के निर्माण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। योगी सरकार के अब तक के कार्यकाल में प्रतिदिन औसतन 9 किमी मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण और दो दिन में एक सेतु के निर्माण कार्य हो रहा है। 2,503 किमी राज्य मार्गों, 5,934 किमी प्रमुख जिला मार्गों तथा 13,849 किमी अन्य जिला मार्गों का भी पिछले 7 वर्षों में योगी सरकार द्वारा विकास किया गया है।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

भाजपा ने पहली बार देश काे पिछड़ा वर्ग का प्रधानमंत्री दिया: अमित शाह

Next Post

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पंतनगर, इंद्रप्रस्थनगर, रहीमनगर के लोगों के दिल से निकली आवाज- योगी हैं तो यकीन है

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश की बिजली आपूर्ति सामान्य

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

दिवंगत अधिवक्ताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी मुख्यमंत्री ने, परिवार को दिया आर्थिक संबल

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख नई नौकरियों की शुरुआत 19 सितंबर से: सीएम योगी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

श्रमदान कर ऐतिहासिक पोखरे की सफाई करने वाले युवाओं की मुख्यमंत्री योगी ने की सराहना

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूजल बचाने पर फोकस, कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 किमी लंबी भूमिगत प्राचीन नदी

16/09/2026
Next Post
CM Yogi

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पंतनगर, इंद्रप्रस्थनगर, रहीमनगर के लोगों के दिल से निकली आवाज- योगी हैं तो यकीन है

यह भी पढ़ें

accident on Yamuna Expressway

‘मौत’ की रफ्तार! यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, वैन में सवार 5 की मौके पर मौत

21/10/2023
ganesh visarjan

जानें क्या है अनंत चतुर्दशी, पूजा मुहूर्त, महत्व एवं गणपति विसर्जन

01/09/2020
WHO

WHO से अमेरिका हुआ बाहर, ट्रंप ने बंद की संगठन की फंडिंग

23/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version