• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

म्यांमार में खूनी संघर्ष, 24 घंटे में 80 से अधिक प्रदर्शनकारियों को मारी गोली

Writer D by Writer D
11/04/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर
0
Bloody clashes in Myanmar

Bloody clashes in Myanmar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच यहां खूनी संघर्ष जारी है। शनिवार को स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन में यहां कम से कम 82 प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाबलों ने गोली मार दी।

82 लोगों की मौत का आंकड़ा एसिसटेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स की तरफ से जुटाया गया है। यह संस्था रोजाना का आंकड़ा जुटाती है। एक फरवरी को आंग सांग सू की की सरकार को हटाने और सैन्य तख्तापलट के बाद से हो रहे विरोध प्रदर्शन की घटनाओं पर यह संस्था नजर रखती है।

म्यांमार की ऑनलाइन न्यूज साइट म्यांमार नाऊ ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सुरक्षाबलों ने 82 लोगों की हत्या कर दी है। सूत्र का नाम जाहिर ना करते हुए न्यूज साइट ने इस बात की जानाकरी दी है। कई अन्य स्थानीय मीडिया ने भी इस बात की पुष्टि की है कि 82 लोगों की हत्या की गई है। एसिसटेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स के मुताबिक तख्तापलट के बाद से म्यांमार के अलग-अलग इलाकों में अबतक 701 प्रदर्शनकारियों की हत्या की गई है।

अनुसूचित जाति, जनजाति व अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति देने में योगी सरकार ने बनाया रिकार्ड

कहा जा रहा है कि सुरक्षाबल रॉकेट ग्रेनेड और मोर्टार का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि एसोसिएडेट प्रेस ने इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन। सोशल मीडिया पर मोर्टार शेल के टुकड़ों की तस्वीरें देखी गई हैं। देश के अलग-अलग इलाकों में अधिकांश प्रदर्शन अहिंसक प्रदर्शनकारियों की तरफ से किए जाए रहे हैं। ये लोग खुद को सिविल डिसओबिडिएंस मूवमेंट का हिस्सा मानते हैं। पुलिस और सेना के हिंसक बल के इस्तेमाल के बाद से कई प्रदर्शनाकारियों ने हथियार उठाना शुरू कर दिए हैं। आत्मरक्षा के नाम पर ये लोग भी होम मेड फायर बम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

क्या है मामला:

नब्बे के दशक से हिरासत में रहीं आंग सान सू की की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (NLD) ने 2020 में राष्ट्रीय चुनाव में जीत हासिल की। सेना ने यह कहते हुए चुनाव नतीजों को खारिज कर दिया कि चुनाव में धांधली हुई है। हालांकि म्यांमार चुनाव आयोग ने सेना के आरोपों को खारिज कर दिया था।

किशनगंज थानाध्यक्ष की हत्या मामले में भागकर जान बचाने वाले 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

सेना संसद में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती थी जबकि आंग सान सू की ने लोगों से वादा किया था कि वो संविधान में सुधार करेंगी और म्यांमार में लोकतंत्र को अमली जामा पहनाएंगी। लेकिन सेना इसके खिलाफ है और अब 1 फरवरी 2021 को म्यांमार में तख्तापलट हो गया। जिसके बाद से लोकतंत्र समर्थक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जिन्हें दबाने के लिए सेना बल का प्रयोग कर रही है।

Tags: crime newsdeath in Myanmarinternational News
Previous Post

अनुसूचित जाति, जनजाति व अल्पसंख्यक छात्रों को छात्रवृत्ति देने में योगी सरकार ने बनाया रिकार्ड

Next Post

सिंधिया आज पहुंचेंगे गंगापुर, राजपरिवार का 230 साल पुराना नाता है गंगापुर से

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhami cabinet took 13 major decisions
Main Slider

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी कैबिनेट ने लिए 13 बड़े फैसले

18/06/2026
NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Illegal notice on Yogi's dream project
Main Slider

मुख्तार की जमीन पर बना योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अवैध करार, ध्वस्तीकरण की तैयारी

18/06/2026
8 members of TTH module arrested
Main Slider

दिल्ली-NCR में बड़े हमले की तैयारी! ISI की साजिश का खुलासा; 8 सदस्य गिरफ्तार

18/06/2026
CM Yogi
Main Slider

सपा के लिए सैफई ही घर-परिवार, मेरे लिए उत्तर प्रदेश घर, 25 करोड़ लोग परिवार: मुख्यमंत्री

18/06/2026
Next Post
Jyotiraditya Scindia

सिंधिया आज पहुंचेंगे गंगापुर, राजपरिवार का 230 साल पुराना नाता है गंगापुर से

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी

पीएम मोदी का IIT छात्रों को मंत्र, ग्लोबलाइजेशन के साथ आत्मनिर्भर होना भी जरूरी

07/11/2020

उपचुनाव में TMC ने शत्रुघ्न सिन्हा को बनाया अपना चेहरा, इस सीट से लड़ेंगे बाबुल सुप्रियो

13/03/2022
CM Yogi

जनता को मिले अनवरत बिजली, अनुपूरक बजट में 2 हजार करोड़ का प्राविधान: सीएम योगी

01/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version