• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कंगना रनौत के खार वाले फ्लैट को तोड़ने की तैयारी में बीएमसी, कोर्ट में दी अर्जी

Desk by Desk
09/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, मनोरंजन, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले का कुछ हिस्सा ढहा दिया है। इसके बाद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने अब अभिनेत्री के खार स्थित फ्लैट के अवैध निर्माण को तोड़ने का मन बना लिया है। इसके लिए बीएमसी ने सिविल कोर्ट में अर्जी दायर की है।

फर्रूखाबाद : बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि आज ही बंबई उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले में बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने की प्रक्रिया पर बुधवार को रोक लगा दी है। साथ ही पूछा कि नगर निकाय के अधिकारी संपत्ति के भीतर क्यों गए? जबकि उसकी मालिक वहां मौजूद नहीं थी?

बंगला ढहाने को लेकर बीएमसी की आलोचना

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले का कुछ हिस्सा ढहाए जाने को लेकर बीएमसी को बुधवार को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। कुछ आलोचकों का कहना है कि कंगना को निशाना बनाया गया, जबकि अन्य दोषियों को छोड़ दिया गया। कंगना ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार शिवसेना के साथ उनकी लड़ाई के कारण उन्हें निशाना बना रही है।

बंबई उच्च न्यायालय ने रनौत के यहां स्थित बंगले में अवैध निर्माण को तोडऩे की बीएमसी की प्रक्रिया पर बुधवार को रोक लगा दी। इसके साथ ही पूछा कि नगर निकाय के अधिकारी मालिक की गैर मौजूदगी में संपत्ति के भीतर क्यों गए? भाजपा विधायक आशीष शेलार ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे नीत सरकार बदले की राजनीति कर रही है। कंगना ने कहा कि नगर निकाय को उनके बंगले को निशाना बनाने के बजाए बदहाल सड़कों पर ध्यान देना चाहिए।

पीएम मोदी बोले- बीते छह सालों में गरीबों के लिए देश में रिकार्ड तोड़ कार्य हुआ

कंगना ने ट्वीट किया कि बीएमसी, ये मुंबई की सड़कें हैं। आपको माफिया की कलई खोलने वाली एक अभिनेत्री के घर को ढहाए जाने की चिंता है। उन्होंने मुंबई की एक सड़क की फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें कई गड्ढे दिख रहे हैं। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया कि कंगना से भरोसा रखने के लिए कहिए। उनके संघर्ष में हम उनके साथ हैं।

वरिष्ठ पत्रकार नौजर भरूचा ने कहा कि अगर बांद्रा-खार इलाके की अधिकांश नई इमारतों की फॉरेंसिक जांच की जाए, तो बड़े पैमाने पर एफएसआई हेरफेर, अवैध मंजिलों, अनधिकृत छज्जों और अवैध निर्माण का खुलासा होगा। यहां एक मुख्य अंग्रेजी समाचार पत्र में दो दशक से अधिक समय से रियल एस्टेट कवर कर रहे पत्रकार भरूचा ने कहा कि पाली हिल पर कंगना रनौत के बंगले का अनधिकृत हिस्सा ढहाया जाना ऐसे समय में राज्य सरकार की ताकत का केवल प्रदर्शन है, जब इससे बड़े निर्माण अपराध माफ किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले, जब हास्य कलाकार कपिल शर्मा ने बीएमसी अधिकारियों पर उनसे पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगने का सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था। तब नगर निकाय प्रशासन ने उनके गोरेगांव अपार्टमेंट को गिराने का नोटिस जारी किया था।

Tags: Bandra Police StationbmcBollywoodBombay high courtdelhiDr Tarun KumarDrugsforgery CaseIndian Penal CodeKangana Ranautmumbai policeNCPPriyanka SinghRiya ChakrabortyRML doctorShiv SenaSushant Singh Rajputsushant sisters
Previous Post

फर्रूखाबाद : बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

यूपी में कोरोना रिकवरी दर 76 फीसदी के करीब, संक्रमितों की संख्या 2.85 लाख के पार

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post

यूपी में कोरोना रिकवरी दर 76 फीसदी के करीब, संक्रमितों की संख्या 2.85 लाख के पार

यह भी पढ़ें

23 माह बाद जेल से रिहा हुए अब्दुल्ला आजम खां,  समर्थकों ने किया स्वागत

15/01/2022
De-Tan

ड्राई स्किन पर कब करवाना चाहिए फेशियल

19/09/2024
cm dhami

निवेशकों को सुरक्षित निवेश की गारंटी देता है उत्तराखण्डः सीएम धामी

05/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version