• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद पांचों सैन्य कर्मियों के शव बरामद

Writer D by Writer D
22/10/2022
in राष्ट्रीय
0
helicopter crash

helicopter crash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेजपुर। अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलिकॉप्टर (Helicopter Crash) के पायलट सहित पांचों सैन्य कर्मियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शहीद सैन्य कर्मियों की पहचान मेजर विकास वांम्बू, मेजर मुस्तफा बोहारा, सीएफएन टेक्नीशियन एविएशन (एईएन) अश्विन केवी, एचएवी (एपीआर) बीरेश सिन्हा और एनके (एपीआर) रोहिताश कुमार के रूप में हुई है।

शनिवार को शोणितपुर जिला मुख्यालय शहर तेजपुर में भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी पांचों शव अरुणाचल प्रदेश के लिकाबाली (असम की सीमा से लगे) के घने वन क्षेत्र से बरामद किए गए हैं, जहां आर्मी एविएशन एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (वेपन सिस्टम इंटीग्रेटेड) संख्या 043 एच दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में टुटिंग के दक्षिण में मिगिंग पहाड़ियों में आंतरिक गड़बड़ी के कारण हेलिकॉप्टर (Helicopter Crash) शुक्रवार सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में वायुसेना के पांच अधिकारी सवार थे। घटना के बाद तलाशी अभियान में चार शव बरामद किए गए, लेकिन एक का पता नहीं चल सका था। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि आखिरकार पांचवां शव भी बरामद कर लिया गया।

अयोध्या का दीपोत्सव, रूस में भी जय श्रीराम

इस बीच, भारतीय सेना के एक अन्य सूत्र ने कहा कि उड़ान अभियान के लिए कल मौसम अच्छा था। पायलटों के पास एएलएच-डब्ल्यूएसआई में 600 घंटे से अधिक संयुक्त उड़ान का अनुभव था और उनमें से एक के पास 1,800 घंटे से अधिक उड़ान सेवा का अनुभव था। हेलिकॉप्टर को जून 2015 में सेवा में शामिल किया गया था। दुर्घटना की तुरंत जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। भारतीय सेना ने शहीद सैन्यकर्मियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवारों के साथ हर समय खड़ा होने का आश्वासन दिया है।

ज्ञात हो कि इससे पहले 5 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। जिसमें पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की जान चली गई थी।

Tags: helicopter crash
Previous Post

अयोध्या का दीपोत्सव, रूस में भी जय श्रीराम

Next Post

पीएम मोदी ने 4.51 लाख परिवारों को करवाया गृह प्रवेश, बोले-हमारी सरकार गरीबों की सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी ने 4.51 लाख परिवारों को करवाया गृह प्रवेश, बोले-हमारी सरकार गरीबों की सरकार

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi visited Maa Janaki temple in Sitamarhi

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी ने सीतामढ़ी में किए मां जानकी मंदिर के दर्शन

28/08/2025
apple kheer

Navratri 2020: देवी मां को भोग लगाने के लिए ट्राई करें सेब की खीर

15/10/2020
nursing staff exam

नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा सॉल्वर गैंग का एक सदस्य

23/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version