• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने 4.51 लाख परिवारों को करवाया गृह प्रवेश, बोले-हमारी सरकार गरीबों की सरकार

Writer D by Writer D
22/10/2022
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सतना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। हमारी सरकार ने गरीबों को केवल चारदीवारी वाला घर नहीं दिया, बल्कि शौचालय, बिजली, पानी जैसी समस्त सुविधाओं वाला घर देने का काम किया। पहले की सरकारों की गलत नीतियों की वजह से मजबूरी में आवासहीनता अगली पीढ़ियों को सौंपनी पड़ती थी, लेकिन हमारा सौभाग्य है कि हमारी सरकार को इस कुचक्र से लोगों को बाहर निकालने का मौका मिला। पहले की सरकारों में प्रक्रिया पूरी करने दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, रिश्वत देनी पड़ती थी। जिसका घर उसकी पसंद, परंपरा का कोई महत्व नहीं रह जाता था। घर थोड़े बहुत बने भी तो गृह प्रवेश नहीं हो पाता था, लेकिन हमने इस स्थिति को बदला है।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)  शनिवार को सतना में आयोजित गृह प्रवेशम कार्यक्रम को दिल्ली से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में धनतेरस के मौके पर मप्र के 4.51 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए नये घरों में गृह प्रवेश कराया। कार्यक्रम में उन्होंने धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर नई शुरुआत का होता है। हम घर में कुछ नया करते हैं। कुछ नया जोड़ते हैं। नया संकल्प लेकर नयापन लाकर सुख-समृद्धि के लिए नए द्वार खोलते हैं। मप्र के साढ़े 4 लाख लोगों के लिए यह अवसर नया सवेरा लाया है। पहले धनतेरस सिर्फ उनके लिए थी, जिनके पास पैसे होते थे, लेकिन आज मप्र के गरीब भी धनतेरस पर गृह प्रवेश कर रहा है।

प्रधानमंत्री (PM Modi)  ने कहा कि मैं तकनीकी के माध्यम से सामने बैठे असीम आकांक्षाओं वाले चेहरे देख पा रहा हूं। पहले आकांक्षाएं आ ही नहीं पाती थीं, चेहरे मुरझा जाते थे। आज का अवसर सिर्फ गृह प्रवेश का नहीं, बल्कि नए सपने शुरू करने का है। ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि साढ़े 3 करोड़ लोगों के सपने पूरे कर पा रही है। हमारी सरकार हर गरीब की जरूरत, उसके मन को समझती है। शौचालय, बिजली, पानी सब कुछ देती है। हमारी अलग-अलग योजनाएं सभी जरूरतों को पूरा करती है।

पीएम मोदी को सीएम धामी ने भेंट की ये खास चीजें

उन्होंने कहा कि सतना से बेहतर कौन समझ सकता है। सतना को पहले चूना पत्थर और सीमेंट के लिए जाना जाता है। घर बनते हैं तो सतना की सीमेंट लगती है। मप्र में 22 हजार करोड़ रुपए घर बनाने में खर्च हुए हैं। यह रकम अलग-अलग कामों में लगी। ये घर सबको तरक्की देते हैं, जिन्हें घर मिलते हैं, उनकी और जिस गांव में मिलता है, उस गांव की भी तरक्की होती है। पहले की सरकारें गरीबों को तरसाती थीं। आज हम जनकल्याण की हर योजना का लाभ शत प्रतिशत दे रहे हैं। कोई भाई-भतीजावाद नहीं चल रहा।

प्रधानमंत्री (PM Modi)  ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि भी किसान के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके तहत 16 हजार करोड़ सीधे किसानों के खाते में पहुंचे। मनरेगा, मातृ वंदना के पैसे सीधे खाते में पहुंच रहे हैं। कोई कितनी भी हमारी आलोचना करे, लेकिन हम गरीबों के हित की भावना से काम कर रहे हैं। देशभर में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि सेंटर के रूप में दुकानों को विकसित किया जाएगा। यहां ड्रोन भी किराए पर मिलेंगे। यूरिया हम 266 रुपये में दे रहे हैं, जबकि उसकी कीमत 2 हजार है। अब हर खाद भारत नाम से मिलेगी, कीमत भी लिखी है। उसमें लिखी कीमत से ज्यादा किसी किसान को देने की जरूरत नहीं है।

हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद पांचों सैन्य कर्मियों के शव बरामद

उन्होंने कहा कि देश की बहुत बड़ी आबादी मूल सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही थी। उसके पास किसी और काम की फुर्सत नहीं थी। इसीलिए गरीबी हटाने के सब वादे झूठे थे। सेनापति के पास संसाधन नहीं होंगे तो वो क्या लड़ेगा। हमने इस पर ही फोकस किया। आपका घर एक ऐसा किला है, जो गरीबी को घुसने नहीं देगा। जो बची भी होगी, उसे भी भगा देगा। वैश्विक महामारी में किसी को भुखमरी का सामना न करना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार 3 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि जब टैक्स पेयर का पैसा सब तक पहुंचता है, तो वह भी खुश और संतुष्ट होता है। आज वो संतुष्ट हैं कि उसने कोरोना काल में मदद कर कितना बड़ा काम किया है, लेकिन जब वही टैक्सपेयर यह देखता है कि उससे वसूले पैसे से मुफ्त की रेवड़ी बांटी जा रही है तो वह दुखी होता है। आज खुशी की बात है कि टैक्स पेयर्स का बड़ा वर्ग मुझे पत्र लिखता है। करीब 4 करोड़ गरीब आयुष्मान में मुफ्त इलाज ले चुके हैं। सरकार ने हजारों करोड़ खर्च किए कि गरीब और मिडिल क्लास को परेशान न होना पड़े, कर्ज न लेना पड़े। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।

Tags: cm shivraj singh chauhanmadhya pradesh newsmp newsNational newspm avas yojnapm modi
Previous Post

हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद पांचों सैन्य कर्मियों के शव बरामद

Next Post

‘हंसाते-हंसाते आप रुला गए…’, राजू श्रीवास्तव का थ्रोबैक वीडियो शेयर कर इमोशनल हुईं पत्नी शिखा

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

45 घंटे बाद खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, CM सैनी-विज के साथ बैठक में बनी सहमति

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
नई दिल्ली

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

24/10/2026
PM Modi
नई दिल्ली

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

24/10/2026
Next Post
Raju Srivastava

'हंसाते-हंसाते आप रुला गए...', राजू श्रीवास्तव का थ्रोबैक वीडियो शेयर कर इमोशनल हुईं पत्नी शिखा

यह भी पढ़ें

CM योगी देंगे 60 हजार चौकीदारों को सौगात, हर महीने ₹1,000 बढ़ेगा मानदेय

13/10/2026
सीएम योगी cm yogi

विदेशों की जूठन पर पलने वाले किसानों के कंधे पर रखकर चला रहे हैं बंदूक : सीएम योगी

09/03/2021
Lakhimpur Kheri violence

लखीमपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराने का दिया निर्देश

26/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version