• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही Air India की फ्लाइट में बम की धमकी, बीच हवा में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
14/10/2024
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Air India

Air India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया (Air India) के यात्री विमान को आज बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। इस विमान को दिल्ली भेजा गया। विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई एयरपोर्ट) पर लैंड कराया गया है।

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक, विमान फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट पर है और उसमें सवार यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि हम आपसे सहयोग का अनुरोध करते हैं और असत्यापित जानकारी को फैलाने से परहेज करने को कहते हैं। आगे की जानकारी समय-समय पर शेयर की जाएगी।

फ्लाइट ट्रैकिंग ऐप FlightRadar24 के अनुसार, मुंबई से न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट के लिए एआई 119 विमान ने सुबह करीब 2 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी और इसके तुरंत बाद उसे दिल्ली की ओर डायवर्ट करने पड़ा।

पिछले महीने मुंबई से एयर इंडिया (Air India) की एक और फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद उसकी तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंली लैंडिंग करवाई गई थी। विमान के वॉशरूम में टिशू पेपर पर लिखा हुआ मिला था कि फ्लाइट में बम है। इसके बाद तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया गया और फिर लैंडिंग करवाई गई।

Air India ने कहा

Air India ने एक बयान जारी कर कहा, ’14 अक्टूबर को मुंबई से जेएफके के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई119 को एक विशेष सुरक्षा अलर्ट मिला और सरकार की सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर इसे दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया। सभी यात्री उतर चुके हैं और दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल पर हैं। ग्राउंड पर हमारे सहकर्मी इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम से कम करने का प्रयास कर रहे हैं। एयर इंडिया अपने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और संरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।’

Tags: Air IndiaAir India flightbomb threatdelhi newsindita gandhi international airport
Previous Post

जानें कब है भाई दूज, नोट कर लें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

Next Post

कैंसर से जूझ रही हीना खान, बालों के बाद एक्ट्रेस ने अब खोई ये चीज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Hina Khan

कैंसर से जूझ रही हीना खान, बालों के बाद एक्ट्रेस ने अब खोई ये चीज

यह भी पढ़ें

punishment

पुलिसकर्मी पर ट्रैक्टर चढ़कर हत्या करने वाला इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

24/11/2020
20 devotees feared dead in Maha Kumbh stampede

महाकुंभ में मची भगदड़, योगी ने की ये अपील

29/01/2025
Dhirendra Pal Singh

सीएम योगी के शिक्षा सलाहकार बने UGC के पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र पाल सिंह

21/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version