• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ में मची भगदड़, योगी ने की ये अपील

Writer D by Writer D
29/01/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
20 devotees feared dead in Maha Kumbh stampede

20 devotees feared dead in Maha Kumbh stampede

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुंभनगर। महाकुंभ (Maha Kumbh) में सबसे बड़े अमृत स्नान के दिन संगम नोज पर भगदड़ की घटना में अब तक कुल 20 लोगों के मौत की सूचना है और वहीं इस घटना में कुल 50 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इन आंकड़ों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

इस हादसे के बाद आज के दिन अखाड़ों के अमृत स्नान को रद्द कर दिया गया है। साथ ही तमाम साधु संत भक्तों से अपील कर रहे हैं कि वो संगम की ओर स्नान के लिए नहीं आएं। वो जिस भी दिशा से आ रहे हैं, अगर उनके आसपास कोई घाट है तो वहीं स्नान करें।

योगी बोले प्रशासन का सहयोग करें

महांकुभ (Maha Kumbh) में इस हादसे के बाद सीएम योगी ने भी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वो किसी भी तरह की अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दें। मां गंगा के जिस घाट के आप समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें।

आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है। किसी भी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, यूपी प्रशासन मिनिट टू मिनिट मौके और स्थिति पर नजर रख रहा है। पीएम मोदी ने भी सीएम योगी से दो बार स्थिति का जायजा लेने के लिए फोन पर बात की।

पीपा के पुल खोले गए

भीड़ मैनेजमेंट करने के लिए जो पीपा के पुल बंद किए गये थे, उन्हें अब श्रद्धालुओं के जाने के लिए खोल दिया गया है। धीरे-धीरे भीड़ को शहर से बाहर निकाल रहे। लेकिन अभी भी श्रद्धालुओं के आने वाली भीड़ जारी है, जिस वजह से सीएम सहित कई संतों ने लोगों से संगम नोज पर नहीं जाने की अपील की है।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025
Previous Post

बसंत पंचमी पर इन चीजों का करें दान, धन-धान्य से भर जाएगा खजाना

Next Post

महाकुंभ हादसे पर सीएम योगी से पल-पल का अपडेट ले रहे पीएम मोदी, अब तक तीन बार किया फोन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
Maha Kumbh

महाकुंभ हादसे पर सीएम योगी से पल-पल का अपडेट ले रहे पीएम मोदी, अब तक तीन बार किया फोन

यह भी पढ़ें

Abhijeet Sawant breaks his silence on controversy surrounding Indian Idol 12

Indian Idol 12 के विवाद पर अभिजीत सांवत ने तोडी अपनी चुप्पी आए सामने

02/06/2021
आईपीएल यूएई में

खिलाड़ियों के कराये जाएंगे चार कोविड-19 टेस्ट, पत्नियां-गर्लफ्रेंड्स जाएंगी या नहीं टीम लेगी फैसला

31/07/2020
Riya Chakraborty

कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद के लिए आगे आईं रिया चक्रवर्ती

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version