• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
27/10/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा के सदर के सोहल्ला में हुई शिवपुरी की सोनम की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। दोनों आरोपितों नीरज और उसके दोस्त दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि नीरज शादीशुदा है। उसके प्रेम संबंध सोनम से चल रहे थे। वह उसके साथ रह रही थी। शादी की जिद कर रही थी। विवाद में उसने सोनम का गला घोंट दिया। इसके बाद दोस्त की मदद से शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके।

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार ने बताया कि रविवार सुबह सोहल्ला में रेलवे लाइन पर एक युवती का शव मिला था। ट्रेन से उसकी गर्दन कट गई थी। लाइन के पास ही दो बोरे पड़े थे। मृतका की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया गया। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि शव मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी सोनम (22) पुत्री अवतार सिंह का है। वह दुर्गेश पुरम, धनौली निवासी नीरज उर्फ मटरू के साथ रहती थी। पुलिस ने रात में नीरज को पकड़ लिया।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एक साल पहले सोनम को गांव का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ गुरुग्राम ले आया। परिजनों ने सोनम की गुमशुदगी दर्ज करा दी। वह कोरियर कंपनी में काम करने लगी। नीरज भी कंपनी में काम करता था। वह शादीशुदा था। दो बच्चों का पिता भी है। आठ महीने पहले सोनम की नीरज से दोस्ती हो गई। बाद में प्रेम संबंध हो गए। सोनम उससे शादी करने की कह रही थी। इस कारण वो उसे आगरा ले आया। सोहल्ला में कमरा लेकर रहने लगा।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को शादी करने को लेकर सोनम और नीरज में विवाद हो गया। नीरज ने विवाद के दौरान सोनम का गला घोंट दिया। लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने पड़ोसी दोस्त दीपांशु को बुलाया। दोनों गांव के ही व्यापारी से चीनी के दो बोरे लेकर आए। इसके बाद शव को गद्दे में लपेट दिया, जिससे लोग समझें कि गद्दा लेकर जा रहे हैं। नीरज अपनी बाइक से पांच किलोमीटर तक बोरे को दोस्त के साथ लेकर आया। सोहल्ला में झांसी रेलवे ट्रैक पर बोरे से निकालकर फेंक दिया। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है।

पुलिस की पूछताछ में नीरज ने बताया कि उसकी पत्नी इरादतनगर क्षेत्र की रहने वाली है। उसके प्रेम संबंध की भनक पत्नी को हो गई थी। इस पर घर में झगड़े शुरू हो गए। पत्नी दोनों बच्चों को साथ लेकर मायके में रहने लगी। इस पर ही वो सोनम को गांव में ले आया था।

सोशल मीडिया बनी मददगार

शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के चेहरे का फोटो खींचा था। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। पहचान करके कॉल करने के लिए लोगों से कहा था। इस पर सोहल्ला के कुछ लोग पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह युवती को जानते हैं। वह नीरज के साथ एक मकान में रहती थी। इससे ही पुलिस आरोपित तक पहुंच गई। इस मामले में जानकारी पर मृतका की मां रानी परिवार के लोगों के साथ आई। मां ने मुकदमा दर्ज कराया। परिवार इतना गरीब है कि शव को गांव तक नहीं ले जा सकते थे। इस कारण आगरा में ही अंतिम संस्कार का फैसला कर लिया

Tags: agra newscrime newsup news
Previous Post

स्मैक के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Next Post

पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अधिकारी के घर लाखों की चोरी

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
steal

पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड अधिकारी के घर लाखों की चोरी

यह भी पढ़ें

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2-3 जनवरी को होगी

16/11/2020
Gang Rape

दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता सहित 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

15/04/2022
Pension

रोज 7 रुपये जमाकर पाएं इतने रुपये पेंशन, मौज में कटेगा बुढ़ापा

02/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version