• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन पौधों में माना जाता हैं दैवीय शक्तियों का वास, घर में होता हैं खुशियों का आगमन

Writer D by Writer D
10/10/2024
in Main Slider, फैशन/शैली
0
plants

plants

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों (Plants) का बहुत महत्व बताया गया है जिनकी प्रतिदिन पूजा की जाती हैं। मान्यता हैं कि कुछ पौधों में दैवीय शक्तियों का वास होता हैं जिनकी पूजा करने से घर में सकारात्मकता का संचार होते हुए खुशियों का आगमन होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें वास्तु के अनुसार बहुत शुभ माना गया हैं और सही दिशा में इन्हें लगाया जाए तो घर के सभी दुख और संकटों का नाश होता है। इन्हें लगाने के बाद नियमित रूप से इनकी देखभाल की जाए तो आपको देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइये जानते हैं इन पौधों (Plants) के बारे में…

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा भी बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी के जितना दर्जा दिया गया है। माना जाता है कि इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर में मां तुलसी की रोज पूजा होती है वहां कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। लेकिन इस पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे इसका अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

शमी का पौधा

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस पौधे का संबंध भगवान शनि से माना जाता है। शमी का पौधा शनि ग्रह से संबंधित होता है। न्याय देवता शनि को प्रसन्न करने के लिए इस पौधे की पूजा भी की जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को मुख्य द्वार पर बाई और लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को ऐसे लगाना चाहिए, जिससे की इस पर कोई भी छाया न पड़े।

अशोक का पौधा

अशोक का पौधा भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक, जिस घर में यह पौधा होता है वहां पर कोई रोग नहीं होता। इसके अलावा यह पौधा घर के वास्तु दोष भी दूर करता है। यह पौधा जिस घर में लगा होता है। वहां परिवार के सदस्यों के बीच कोई मतभेद भी नहीं होता। इस पौधे से घर में भी हमेशा तरक्की रहती है।

श्वेतार्क का पौधा

श्वेतार्क के पौधे का संबंध गणेश भगवान से माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि इस पौधे में हल्दी, चंदन, चावल और जल चढ़ाया जाए तो घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। इससे घर में पैसे की भी कमी नहीं रहती। इस पौधे में औधीय गुण भी पाए जाते हैं। श्वेतार्क के पौधे से भगवान शिव की पूजा भी की जाती है।

लक्ष्मणा का पौधा

घर में लक्ष्मणा का पौधा लगाने से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और घर के सदस्यों की आय में बढ़ोतरी होती है। एक मान्यता के अनुसार इस पौधे से माता लक्ष्मी का संबंध है। इतना ही नहीं, कहा जाता है जिस घर में यह पौधा होता है वहां से नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से खत्म हो जाती है। इस पौधे के घर में लगे होने से वास्तु दोष भी दूर होता है साथ ही वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। घर में लक्ष्मणा का पौधा लगाने के लिए सबसे उत्तम जगह घर में पूरब या पूर्व-उत्तर की दिशा मानी जाती है। मान्यता के अनुसार उत्तर दिशा को धन की कारक दिशा माना जाता है। उत्तर दिशा में लक्ष्मणा का पौधा लगाने से घर में धन आगमन के अनेक रास्ते खुलते हैं।

धतूरे का पौधा

वास्तु के अनुसार, यदि आप अपने घर में तुलसी के पौधे के साथ-साथ धतूरे का भी पौधा लगाते हैं तो इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। साथ ही लोगों को भय से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा अगर किसी के घर में तनाव रहता है तो वो भी शिव जी की कृपा से दूर हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि धतूरा भगवान शिव को बेहद ही प्रिय है।

हल्दी का पौधा

मान्यता है कि इसे घर के आंगन में लगाने से घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। वहीं, परिवार के लोगों में आपसी प्रेम बना रहता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे में घर में हल्दी का पौधा लगाने से भगवान विष्णु की कृपा भी बरसती है। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। इस पौधे को घर के आग्नेय कोण में रखने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। वहीं, गृह-कलेशों से मुक्ति पाने के लिए इसे घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

आंवले का पौधा

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, आंवले के पौधे में भगवान का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को आंवले का फल और पौधा बहुत पसंद है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप इस पौधे को घर के उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। यदि घर में आंवले का पौधा लगाकर नियमित रुप से इसकी पूजा की जाए तो भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

Tags: Vastu TipsVastu Tips In Hindi
Previous Post

देव गुरु बृहस्पति होने जा रहे वक्री,

Next Post

इस दिवाली पर घर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी देंगी आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

18/10/2026
Next Post
Diwali

इस दिवाली पर घर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी देंगी आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

Murali Krishnan

Xiaomi India के प्रमुख मुरली कृष्णन ने दिया इस्तीफा

06/11/2024
CM Yogi

आतंकी हमले पर सपा नेताओं का बयान शर्मनाक, सपा नेता के बयान पाक प्रवक्ता के लग रहे: सीएम योगी

29/04/2025
अरविंद केजरीवाल arvind kejriwal

केजरीवाल बोले- दिल्ली में परीक्षण के आधार पर शुरू हो मेट्रो सेवाएं

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version