• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों को दो टूक, बाहर की दवाएं लिखी तो नपेंगे

Writer D by Writer D
02/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Brijesh Pathak

Brijesh Pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। योजना भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने दो टूक कहा कि डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ समय पर ड्यूटी पर उपस्थित हों।

अस्पतालों के निदेशक, प्रमुख अधीक्षक व मुख्य चिकित्सा अधिक्षक यह सुनिश्चित करें कि सभी डाक्टर व कर्मी अपनी कार्यावधि में अस्पताल में उपस्थित रहें। बिना इलाज के मरीज अस्पताल से वापस न जाए।

उप मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलों के अपर निदेशकों व जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों (CMO) से जुड़े। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) का समय-समय पर अपर निदेशक व सीएमओ दौरा करें। अनुपस्थित व देर से आने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

हर हाल में अस्पतालों के मुख्य द्वार पर पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर और स्ट्रेचर की व्यवस्था की जाए। ताकि किसी भी रोगी को परेशानी का सामना न करना पड़े। मरीजों को हर हाल में अस्पताल से ही दवा उपलब्ध कराई जाए। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता अस्पतालों में होनी चाहिए। जो डाक्टर बाहर से दवा लिखते हुए पकड़े गए उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। सभी चिकित्सालयों में जहां पर अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स-रे मशीन आदि उपलब्ध है, वह क्रियाशील रहे इसके पुख्ता इंतजाम करें।

योगी कैबिनेट में बृजेश पाठक बने स्वास्थ्य मंत्री, स्वतंत्र देव जल शक्ति, देखें पूरी लिस्ट

अस्पतालों में मरीजों व तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था की जाए। ओपीडी व लैब में मरीजों के बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में बेंच का इंतजाम किया जाए। भवनों की साफ-सफाई के साथ-साथ नियमित रूप सभी बेड के चादर बदले जाएं। चिकित्सालयों में कूड़ेदान की जगह-जगह व्यवस्था की जाए, ताकि मरीज व तीमारदार इधर-उधर कूड़ा न फेंके। 12 वर्ष से 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने के कार्य में तेजी लाई जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद चार अप्रैल से शुरू होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान व नियमित टीकाकरण अभियान की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. वेद ब्रत सिंह मौजूद रहे।

Tags: Brijesh Pathakdeputy cm brijesh pathakLucknow Newspolitical newsup news
Previous Post

जनसंख्या नियंत्रण विधेयक हुआ वापस, स्वास्थ्य मंत्री ने कही ये बात

Next Post

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में बदली गई ध्वजा, स्थापित हुआ चांदी का कलश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

कोयला संकट के बीच योगी सरकार का प्रभावी प्रबंधन, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति जारी

14/09/2026
Next Post

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में बदली गई ध्वजा, स्थापित हुआ चांदी का कलश

यह भी पढ़ें

BJP leader Dharmendra Bhati was shot during celebratory firing.

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, BJP नेता के सीने में लगी गोली; मौत

28/11/2025
wheat

उत्तर प्रदेश में अब तक 16.41 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीद

07/05/2021
laundry services on sindhu border

खिलाड़ियों और किसानों के एक समूह ने सिंधु बार्डर पर शुरू की लांड्री सेवाएं

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version