• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रजेश पाठक ने तीन फार्मासिस्ट को किया सस्पेंड, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा

Writer D by Writer D
06/09/2022
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर
0
brajesh pathak

brajesh pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर।  उप्र के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने जौनपुर के सीएमएस के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई और तीन फार्मासिस्ट को निलंबित करने का निर्देश भी दिया है। उपमुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई करंजकला ब्लॉक में 4 जून को छापेमारी के दौरान निजी मेडिकल स्टोर के गोदाम में सरकारी दवाइयां मिलने के मामले में की है। स्वास्थ्य मंत्री के इस निर्देश से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गई है। पूर्व एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल ने छापेमारी कर गोदाम से सरकारी दवाइयां बरामद की थी।

तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने 4 जून को 2022को छापेमारी में लगभग 12 लाख रुपये की सरकारी दवा पकड़ी थी। इन दवाइयों के पैकेट पर ”नॉट फॉर सेल” लिखा हुआ था। जून में हुई छापेमारी के दौरान पकड़ी गई थी दवाइयों में से अधिकांश दवाई जुलाई के महीने में एक्सपायर होने वाली थी। हिमांशु नागपाल ने मीडिया को बताया था कि जिसके पीछे बड़ा रैकेट हो सकता है।

इस मामले में तीन फार्मेसिस्ट की संलिप्तता सामने आई थी। सरायख्वाजा थाने में धारा 419, 420 और 120 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले में जांच की कमान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने संभाली थी। जांच के दौरान जिला चिकित्सालय में कार्यरत कक्ष संख्या 21 के मुख्य फार्मासिस्ट संजय सिंह, ओपीडी काउंटर के मुख्य फार्मासिस्ट वीरेंद्र मौर्य और काउंटर संख्या 20 के मुख्य फार्मासिस्ट अखिलेश उपाध्याय का नाम सामने आया था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा स्पष्ट किया गया था कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड और जांच में तीनों की भूमिका स्पष्ट हो गई।

योगी कैबिनेट: 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, मानसून सत्र 19 सितंबर से

जांच रिपोर्ट में हिमांशु नागपाल ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ अनिल कुमार शर्मा को भी जमकर लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा था कि सीएमएस अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करते हैं। अगर सीएमएस सतर्क होते तो दवाइयों की कालाबाजारी को रोका जा सकता था। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की लापरवाही तय करते हुए हिमांशु नागपाल ने कहा था कि सीएमएस नियंत्रण नहीं रखते हैं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को 3 फार्मासिस्ट और सीएमएस के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उपमुख्यमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दिया की 3 फार्मासिस्ट को निलंबित किया जा रहा है।

Tags: Brajesh PathakJaunpur newsup news
Previous Post

सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया सन्यास, ट्वीट कर दी जानकारी

Next Post

कन्नौज की गलियों से यूरोप और मिडिल ईस्ट तक पहुंचेगा कन्नौज का इत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी कैबिनेट के 22 बड़े फैसले: शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज, रोबोटिक्स पार्क और 4 लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूर

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी कैबिनेट निर्णय : प्रयागराज में हाईकोर्ट के अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
Next Post
Kannauj's Perfume

कन्नौज की गलियों से यूरोप और मिडिल ईस्ट तक पहुंचेगा कन्नौज का इत्र

यह भी पढ़ें

Health Benefits of Cloves

दांत दर्द को दूर कर देगी छोटी सी चीज

24/04/2026
JEE Advanced

JEE Advanced 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

11/05/2026
cm yogi

आज से शुरू हुआ नौतपा, जानें 9 दिन क्या करें और क्या नहीं

25/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version