• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तिहाड़ जेल में ब्रजेश ठाकुर के मामा की मौत, मुजफ्फरपुर शेल्टर होम का था आरोपी

Writer D by Writer D
09/12/2020
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Muzaffarpur shelter home scandal

मुजफ्फरपुर शेल्टर कांड के दोषी की मौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के चर्चित मुजफ्फपुर शेल्टर होम कांड के एक दोषी रामानुज ठाकुर की तिहाड़ जेल में 3 दिसंबर को मौत हो गई। रामानुज इस कांड के दोषी ब्रजेश ठाकुर का मामा लगता था। तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, उसकी उम्र 70 साल थी और नेचुरल डेथ बताई जा रही है। वह तिहाड़ के जेल नंबर 3 में बंद था।

बताया जा रहा है कि रामानुज ठाकुर पर शेल्टर होम की बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने समेत कई गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने रामानुज को गिरफ्तार किया था। उसके 23 फरवरी 2019 को तिहाड़ लाया गया था। 11 फरवरी 2020 को साकेत कोर्ट ने उनको आजीवन कारावास के साथ 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।

वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर बदमाशों ने बारातियों को लूटा, तलाश में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस तब प्रकाश में आया जब 26 मई 2018 में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस(टीआईएसएस) ने बिहार सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें जिक्र किया गया था कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण हो रहा है।

इस यौन शोषण के मामले में कोर्ट ने 20 आरोपियों में से 19 को दोषी पाया था। ब्रजेश ठाकुर पर नाबालिग बच्चियों और युवतियों के यौन शोषण के आरोप थे। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इसे सही पाया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस पूरे मामले की सुनवाई दिल्ली की साकेत जिला अदालत में की गई।

मध्य प्रदेश में हादसा: बरातियों से भरी जीप कुएं में गिरी, यूपी के छ्ह लोगों की मौत

ब्रजेश ठाकुर के अलावा कोर्ट ने इंदू कुमारी (बालिकागृह अधीक्षक), मीनू देवी (बालिकागृह में गृह माता),  मंजू देवी (काउंसलर), चंदा देवी (बालिकागृह में गृह माता), नेहा कुमारी (नर्स),  हेमा मसीह (केस वर्कर), किरण कुमारी (सहायक), रवि कुमार, विकास कुमार (सीडब्लूसी का सदस्य), दिलीप कुमार (सीडब्लूसी का अध्यक्ष), विजय तिवारी (चालक), गुड्डू पटेल, कृष्णा राम,  रोजी रानी, रामानुज ठाकुर उर्फ मामू, रामाशंकर सिंह उर्फ मास्टर, डॉक्टर अश्विनी, नरेश प्रसाद और साइस्ता परवीन उर्फ मधु को दोषी करार दिया।

Tags: accused director Brijesh ThakurBihar crime newsbihar newsculprit ramanuj thakurMuzaffarpur shelter home scandalNational newstihad jailमुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड
Previous Post

वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर बदमाशों ने बारातियों को लूटा, तलाश में जुटी पुलिस

Next Post

अहमदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Free land allotted to the Police Department in New Tehri on CM Dhami's instructions.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित

31/07/2026
CM Dhami inaugurated 8 projects.
Main Slider

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

31/07/2026
Next Post
fire in chemical factory

अहमदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

यह भी पढ़ें

Vitamin C

इस विटामिन की कमी से हो सकती हैं कई बीमारियां, ऐसे पूरी करें कमी

26/12/2025

हनीट्रैप केस: एक लाख का इनामी बदमाश बदन सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर

22/07/2021
Narottam Mishra

किसानों के हित में सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए : नरोत्तम मिश्रा

27/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version