• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्राजील अब नहीं खरीदेगा चीनी कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने ड्रैगन को दिया झटका

Desk by Desk
22/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
चीनी कोरोना वैक्सीन Chinese Corona vaccine

चीनी कोरोना वैक्सीन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई​ दिल्ली। ब्राजील ने भी चीन को बड़ा झटका दिया है। ब्राजील ने ऐलान किया है कि वह चीन में निर्मित वैक्सीन कोरोना वायरस अब नहीं खरीदेगा। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने ऐलान किया है कि वह चीन की सिनोवेक कंपनी की कोरोनावेक वैक्सीन को नहीं खरीदेंगे।

हालांकि उनके स्वास्थ्य मंत्री ने एक ही दिन पहले ही दावा किया था कि वे ब्राजील के वैक्सीनेशन प्रोग्राम में अमेरिका, ब्रिटेन और चीन को शामिल करेंगे। राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने सोशल मीडिया पर अपने एक समर्थक को जवाब देते हुए लिखा कि निश्चित रूप से हम चीनी वैक्सीन नहीं खरीदेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस मुद्दे को बाद के दिनों में और स्पष्ट किया जाएगा। एक दिन पहले ही ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री एडुआर्डो पाचुएलो ने कहा था कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने के लिए मंत्रालय यह वैक्सीन खरीदेगा। बोल्सोनारो से लोगों ने चीन से वैक्सीन नहीं खरीदने की अपील की थी। इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से, हम चीनी वैक्सीन नहीं खरीदेंगे।

साओ पोलो के गवर्नर चीनी वैक्सीन के पक्ष में

साओ पाओलो राज्य के गवर्नर जोओ डोरिया ने कहा कि उन्हें जनवरी में वैक्सीनेशन शुरू करने के लिए साल के अंत तक स्वास्थ्य नियामक की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। डोरिया ने स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक के बाद कहा कि संघीय सरकार ने सिनोवैक वैक्सीन की 46 मिलियन खुराक खरीदने पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े देश के वैक्सीनेशन प्रोग्राम में सिनोवेक की वैक्सीन को शामिल करने से हमें बड़ी सफलता मिल सकती है।

चाणक्य नीति: धनवान बनने के लिए इन 5 बातों का रखें ज्यादा ख्याल

उधर साओ पाउलो बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर और ब्यूटानन इंस्टीट्यूट फिलहाल सिनोवैक वैक्सीन का ट्रायल कर रहे है। गवर्नर जोआ ओ डोरिया ने कहा कि उन्हें जनवरी में लोगों को टीकाकरण शुरू करने के लिए साल के अंत तक विनियामक अनुमोदन की उम्मीद है, लेकिन बुधवार को बोल्सनारो ने कहा कि ब्राजील के राज्यपालों के साथ बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री को गलत तरीके से समझा गया था।

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि मंगलवार को ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री एडुआर्डो पज़ुएलो ने राज्यों के गवर्नरों के साथ एक बैठक में कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय सिनोवैक वैक्सीन खरीदेगा, जो टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एस्ट्राज़ेनेका व ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के साथ शामिल होगा। बुधवार को, स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की कि ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री एडुआर्डो पज़ुएलो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह कोरोना पॉजिटिव जाने वाले सबसे नए ब्राज़ीलियाई अधिकारी बन गए हैं। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति बोल्सनारो भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे, इसके बाद उनकी पत्नी भी कोरोना पॉटिजिव पाई गई थीं।

Tags: BrazilBrazilian President Jair BolsonaroChinas Sinovac Vaccinecoronavirus vaccine updatejinpingकोरोना वायरस वैक्सीनचीनजिनपिंगबोल्सोनारोब्राजीलसिनोवैक
Previous Post

बॉयफ्रेंड संग सड़क पर रोमांस करती नजर आईं हिना खान, वीडियो वायरल

Next Post

बिहार में हम सत्ता आए तो कोरोना का फ्री टीकाकरण होगा: निर्मला सीतारमण

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Next Post
विजन डाक्‍यूमेंट Vision document

बिहार में हम सत्ता आए तो कोरोना का फ्री टीकाकरण होगा: निर्मला सीतारमण

यह भी पढ़ें

Swatantradev

जिन्ना के रास्ते पर चल रहे हैं अखिलेश : स्वतंत्रदेव

24/11/2021
पुलिस की बर्बरता

चेकिंग के दौरान पुलिसवाले की बर्बरता,  माथे में ठोंक दी बाइक की चाबी

28/07/2020
Daughters of the state are getting skilled

नवरात्रि स्पेशल (शिक्षा): शिक्षित ही नहीं स्किल्ड भी हो रहीं प्रदेश की बेटियां

26/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version