• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘उत्तर प्रदेश में भूचाल आ जाएगा…’, नजूल संपत्ति बिल पर बोले बृजभूषण सिंह

Writer D by Writer D
05/08/2024
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
Brij Bhushan Singh

Brij Bhushan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। योगी सरकार के नजूल संपत्ति बिल को लेकर कैसरगंज से बीजेपी सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh)  ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि किस मंशा से ये विधेयक लाया गया। एक लाइन में पूछा जाए तो इस कदम से उत्तर प्रदेश में भूचाल आ जाएगा। हमारा गोंडा शहर 70 फीसदी नजूल की जमीन पर बसा है। ऐसा ही आगरा, अयोध्या आदि का हाल है।

बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) ने कहा कि शायद सरकार को यह नहीं पता है कि कितने लोग नजूल की जमीन बसे हैं। उनको (सरकार) बस ये बताया गया है कि नजूल भूमि पर कुछ भू माफिया और बड़े लोगों ने कब्जा कर रखा है और उससे मुक्ति दिलाई जाए। हालांकि, मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने जनभावना को समझा और इस नजूल संपत्ति बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेज दिया।

पूर्व बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि बड़े-बड़े मंदिर भी नजूल पर बने हैं। इस तरीके से तो एक नहीं हजारों मंदिर टूटेंगे। गोंडा शहर तो 70% नजूल की जमीन पर बसा है। आगरा, अयोध्या जैसे सिटीज का भी यही हाल है।

नजूल बिल पर विवाद

गौरतलब है कि योगी सरकार नजूल संपत्ति पर नए बिल को लेकर घिर गई है। इसका बिल यूपी विधानसभा में तो पास हो गया था, लेकिन अगले ही दिन विधान परिषद में अटक गया। अटका भी सिर्फ विपक्ष के कारण ही नहीं, बल्कि खुद बीजेपी विधायकों ने भी इसका विरोध किया था। अब इस बिल को प्रवर समिति के पास भेजा गया है। नजूल की जमीन को लेकर योगी सरकार ने इसी साल पांच मार्च को एक अध्यादेश पास किया था। इसे राज्यपाल ने मंजूरी भी दे दी थी। लेकिन कानून बनाने के लिए इसे विधानसभा में लाना जरूरी थी।

‘उन्हें लगा नजूल का मतलब मुसलमानों की जमीन’, अखिलेश यादव ने योगी पर कसा तंज

इसलिए 31 जुलाई को यूपी नजूल संपत्ति (लोकप्रयोजनार्थ प्रबंध और उपयोग) बिल 2024 पेश किया गया। उस दिन तो भारी विरोध के बावजूद ये बिल पास हो गया। लेकिन अगले ही दिन यानी 1 अगस्त को जब इसे विधान परिषद में लाया गया तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद के सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने इसका विरोध कर दिया। उन्होंने इस बिल को प्रवर समिति के पास भेजने की मांग की। अब प्रवर समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा।

Tags: Brij Bhushan Singhgonda newsnazul billup news
Previous Post

‘उन्हें लगा नजूल का मतलब मुसलमानों की जमीन’, अखिलेश यादव ने योगी पर कसा तंज

Next Post

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को SC से राहत, मिली अग्रिम जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sugarcane will reach sugar mills on time.
उत्तर प्रदेश

जीपीएस से होगी ढुलाई वाहनों की ट्रैकिंग, चीनी मिलों तक समय पर पहुंचेगा गन्ना

31/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
Next Post
Yadav Singh

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को SC से राहत, मिली अग्रिम जमानत

यह भी पढ़ें

fixed deposit

एक साल से अधिक समय के लिए न लगाएं एफडी में पैसा

16/10/2020
Shardiya Navratri

शारदीय नवरात्रि पर इस साल वैधृति समेत बन रहे कई शुभ संयोग

05/10/2021
मनीष सिसोदिया Manish Sisodia

हाथरस गैंगरेप : मनीष सिसोदिया बोले- सत्ता, जाति और वर्दी के अहंकार के आगे यूपी में इंसानियत तार-तार

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version