• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘होइहि सोइ जो राम रचि राखा, को करि तर्क बढ़ावै साखा’, गोंडा की रैली में बोले बृजभूषण शरण सिंह

Writer D by Writer D
11/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
Brijbhushan Sharan Singh

Brijbhushan Sharan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप से घिरे बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh ) ने रविवार को यूपी के गोंडा में बड़ी रैली कर अपनी ताकत दिखाई। बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं माता बहनों को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं।

उन्होंने कहा कि मीडिया वाले मुझे बड़ी तिरछी नजरों से देख रहे हैं। बृजभूषण ने अपने संबोधन की शुरुआत शायरी से की। बृजभूषण शरण सिंह ने शायरी ‘कभी यश कभी गम, कभी जहर पिया जाता है तब जाकर जमाने में जिया जाता है… इसको रुसवाई कहें या शोहरत अपनी, दबे होठों से नाम लिया जाता है।’ से अपने संबोधन की शुरुआत की।

बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh ) ने कहा कि हम खुद से सवाल करते हैं। हम कई बार ये सोच नहीं पाते कि क्या खोया, क्या पाया। बृजभूषण ने देश की आजादी के तुरंत बाद पाकिस्तान के कबाइली हमले, चीन युद्ध का जिक्र कर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के तुरंत बाद पाकिस्तान ने कबाइली हमला किया और हमारी 78 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन आज भी पाकिस्तान के कब्जे में है।

बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh ) ने चीन युद्ध का भी जिक्र किया। उन्होंने पंडित नेहरू को भी निशाने पर रखा। बृजभूषण शरण सिंह ने 1971 की लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि तब एक अवसर था जब अपनी जमीन वापस लाई जा सकती थी। तब सेना ने पाकिस्तान के 92 हजार सैनिकों को बंदी बना लिया था।

प्रदेश में मेधा की कमी नहीं, केवल उन्हें मार्गदर्शन की आवश्यकता है: सीएम योगी

बीजेपी सांसद ने कहा कि तब अगर नरेंद्र मोदी की सरकार जैसी मजबूत सरकार रही होती, बीजेपी की सरकार रही होती तो ये 92 हजार सैनिक ऐसे ही नहीं चले जाते। पाकिस्तान को हमारी जमीन लौटानी पड़ती। बृजभूषण ने इमरजेंसी का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

हालांकि, पूरे संबोधन के दौरान उन्होंने पहलवानों के आरोप को लेकर कुछ नहीं कहा। ब्रजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन का समापन रामचरितमानस की चौपाई और जय श्रीराम के नारे से किया। उन्होंने अपने संबोधन के अंत में रामचरितमानस की चौपाई ‘होइहि सोइ जो राम रचि राखा, को करि तर्क बढ़ावै साखा’ सुनाई।

Tags: Brijbhushan Sharan Singhfemale wrestlergonda newsup newswrestler protest
Previous Post

ये चीजें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, आज़माएँ जरूर

Next Post

रामलीला मैदान से केजरीवाल की दहाड़, बोले- अहंकारी तानाशाह को देश से हटाना हैं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

रामलीला मैदान से केजरीवाल की दहाड़, बोले- अहंकारी तानाशाह को देश से हटाना हैं

यह भी पढ़ें

टाइगर श्रॉफ ने लगाई 13 फीट ऊंची जंप, वीडियो देखकर फैंस हुए दंग

05/04/2022

शादी के 10वें दिन दुल्हन निकली गर्भवती, पुलिस के पास पहुंचा मामला

30/09/2021
pm modi

उप्र की 29 पंचायतों को मिला पंचायत सशक्तीकरण सम्मान, मोदी ने किया सम्मानित

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version