• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली वाले सीएम योगी को खत्म करना चाहते हैं…, महाकुंभ पर बोले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

Writer D by Writer D
16/02/2025
in Mahakumbh 2025, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Pappu Yadav

Pappu Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्णिया। आचार संहिता के एक पुराने मामले में बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) गाज़ीपुर कोर्ट पहुंचे। बता दें कि इस मामले में पप्पू यादव कोर्ट से बरी हो चुके हैं, हालांकि दोबारा से अपील किए जाने के बाद वह केस की सुनवाई के लिए यहां पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाकुंभ आयोजन को लेकर कई तरह के चौंकाने वाले बयान भी दिए। वहीं गाजीपुर से निकलने के बाद सिधौना में समाजवादी पार्टी के नेता स्वर्गीय रामकरन यादव (दादा) की मूर्ति पर माल्यार्पण कर वह आगे वाराणसी की तरफ चले गए।

पप्पू यादव ने महाकुंभ के आयोजन को लेकर कहा कि सीएम योगी को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह काम करने दे तब ना। दिल्ली वाले सीएम योगी को खत्म करना चाहते हैं, इसलिए कुंभ का यह हाल कर दिए हैं। बेचारे सीएम योगी को दिल्ली वाले देखना नहीं चाहते इसलिए इनको काम भी नहीं करने देना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग योगी को मुख्यमंत्री पद से हटा नहीं सकते हैं इसलिए दिल्ली कभी विकास नहीं चाहता है।

केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के सपनों और उम्मीदों को तोड़ा

इस दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव पर पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा कि हमारे नेताओं के गलतियों के कारण केजरीवाल हारे। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के सपनों और उम्मीदों को तोड़ा है। नहीं तो बीजेपी वहां कभी नहीं जीत सकती थी। बिहार की राजनीति और नीतीश कुमार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश को यदि हम लोग इंडिया गठबंधन का संयोजक बना दिए होते तो बीजेपी आज सरकार में नहीं होती। बीजेपी नीतीश कुमार को मारने में लगी है। चुनाव होते ही सबसे पहले बीजेपी नीतीश कुमार को हटाएगी।

नेता और अमीर अमर हैं क्या?

महाकुंभ के दौरान मौत के बाद मोक्ष वाले बयान पर उन्होंने कहा कि बाबा लोगों को पैसा वाले और नेताओं से दूर रखिए। उन्होंने कहा कि गरीब अगर मरने के लिए है तो यह नेता और पैसे वाले क्या अमर हैं। पहले इन लोगों को मोक्ष जाने की जरूरत है, जिससे धरती बची रहे। वहीं कुंभ में जाने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि हम पागल हैं क्या, जो दुनिया करती है, वह हम नहीं करते।

आज भी कुंभ में वीआईपी कल्चर

वहीं प्रदेश सरकार पर महाकुंभ में भगदड़ के बाद मौत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि 50 करोड़ लोगों के डुबकी लगाने की आप बात करते हैं लेकिन कितने मरे हैं आज तक पता ही नहीं है। वहीं भगदड़ के बाद यूपी सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म करने की बात कही थी, लेकिन आज भी कुंभ में वीआईपी जा रहे हैं। कुंभ के आयोजन और उसके ब्रांडिंग पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यहां सेल्फी मार्केटिंग और राजनेताओं का क्या काम है।

हम स्वर्ग और नरक को नहीं मानते

सांसद अफजाल अंसारी के बयान पर जवाब देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि हम स्वर्ग और नरक को मानते ही नहीं, हम काम को मानते हैं। अंधविश्वास, आडंबर और कर्मकांड वाले हम लोग नहीं हैं। हम वर्तमान में हैं और वह कहता है कि गरीब की मदद करो, जो हम करते हैं।

Tags: bihar newsmaha kumbhpappu yadav
Previous Post

फालतू का है कुंभ, इसका कोई मतलब नहीं…, लालू ने NDLS पर भगदड़ पर जताया शोक

Next Post

वाराणसी में अब 26 फरवरी तक गंगा आरती नहीं होगी, इन पर भी लगी रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Fire breaks out in school bus full of children
पंजाब

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 43 मासूमों की जान

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हताश और कुंठा में हैं राहुल गांधी: सीएम धामी

22/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

पंजाब के मुख्यमंत्री केवल चुटकुले सुनाकर टाइम पास कर रहे : नायब सिंह सैनी

22/08/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब CM की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, NHRC ने सरकार को भेजा नोटिस

22/08/2026
Next Post
ganga aarti

वाराणसी में अब 26 फरवरी तक गंगा आरती नहीं होगी, इन पर भी लगी रोक

यह भी पढ़ें

Indian Overseas Bank

इंडियन ओवरसीज बैंक को अगले साल गैर-निष्पादित आस्तियों के समाधान की उम्मीद

23/11/2020
CM Nayab Saini

हरियाणा में कर्मचारी बदल सकेंगे स्थाई पता, होम टाउन में नहीं होगा बदलाव

22/07/2026
Shahjahan Sheikh

अब संदेशखली का सच उगलेगा शाहजहां शेख, 26 घंटे बाद CBI को मिली कस्टडी

06/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version