• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी में अब 26 फरवरी तक गंगा आरती नहीं होगी, इन पर भी लगी रोक

Writer D by Writer D
16/02/2025
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
ganga aarti

ganga aarti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के गंगा घाटों पर इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ को देखते हुए अब वाराणसी के सभी घाटों पर होने वाली नियमित आरतियों (Ganga Aarti) पर रोक लगा दी गई है। पहले 15 फरवरी तक ये रोक थी, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक के बाद इस रोक को 26 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

माघी पूर्णिमा से एक दिन पहले जब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का दबाव शहर पर बढ़ा, तभी ये निर्णय हुआ था कि गंगा आरती (Ganga Aarti) सांकेतिक होगी और सिर्फ एक अर्चक ही ये सांकेतिक आरती करेगा। श्रद्धालुओं से ऑनलाइन के जरिए आरती से जुड़ने की अपील की गई थी।

महाकुंभ से काशी पहुंच रहे लोग

प्रयागराज महाकुंभ से पलट प्रवाह के जरिए जो लोग काशी आ रहे हैं, वो खासतौर पर गंगा आरती (Ganga Aarti) देखने के लिए शाम से ही घाट पहुंच जा रहे हैं। घाटों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती (Ganga Aarti) के आयोजक गंगा सेवा निधि के सुशांत मिश्रा ने बातचीत के दौरान बताया कि महाकुंभ के पलट प्रवाह की वजह से लगातार श्रद्धालुओं का आना जारी है।

11 फरवरी से गंगा घाट पर सांकेतिक रूप से आरती (Ganga Aarti) को संपन्न कराया जा रहा है और अब प्रशासन के दिशा-निर्देश पर 26 फरवरी तक सांकेतिक रूप से ही गंगा आरती आयोजित की जाएगी । इसका तात्पर्य है कि एक अर्चक की ओर से मां भगवती की आरती होगी, जिसमें सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी होगी।

दिल्ली वाले सीएम योगी को खत्म करना चाहते हैं…, महाकुंभ पर बोले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि घाटों पर सीमित जगह है और श्रद्धालुओं का भारी दबाव किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है लिहाजा आरती पर रोक 26 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

नावों के संचालन पर भी रोक बढ़ी

शाम छह बजे के बाद गंगा में नावों के संचालन पर भी रोक बढ़ा दी गई है। 15 फरवरी तक ये रोक पहले से ही थी। इसको भी 26 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि शाम छह बजे के बाद गंगा में किसी भी तरह की नावों का संचालन नही होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रख कर ये निर्णय हुआ है।जल पुलिस लगातार गश्त करते रहेगी और जो भी इसकी अनदेखी करेंगे उनके ख़िलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Tags: ganga aartiup newsvaranasi news
Previous Post

दिल्ली वाले सीएम योगी को खत्म करना चाहते हैं…, महाकुंभ पर बोले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

Next Post

104 साल की बुजुर्ग महिला को पुलिस ने ठेल दिया जेल में, वजह हैरान कर देगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
104 year old Loretta

104 साल की बुजुर्ग महिला को पुलिस ने ठेल दिया जेल में, वजह हैरान कर देगी

यह भी पढ़ें

keshav maurya

केशव मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- अपना परिवार नहीं संभाल पाएं सपा अध्यक्ष

19/01/2022
For film Sita, Kareena Kapoor Khan asked for huge amount from makers

फिल्म सीता के लिए करीना कपूर खान ने मेकर्स से मांगी मोटी रकम

07/06/2021
Randeep Surjewala

कांग्रेस ने पूछा- कितने लोगों को फ्री मिलेगी वैक्सीन, टीके की कीमत पर भी सवाल

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version