• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनुमानगढ़ी विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह का यू-टर्न, बोले- मेरी बात…

Writer D by Writer D
22/07/2026
in उत्तर प्रदेश, गोंडा
0
Brijbhushan Sharan Singh

Brijbhushan Sharan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या: अयोध्या की हनुमानगढ़ी को लेकर दिए गए अपने बयान पर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) ने अब सफाई देते हुए कहा है कि उनकी बात पूरी तरह सामने नहीं आ सकी, जिससे विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने स्वीकार किया कि उनका बयान अधूरा था और इसी वजह से गलत संदेश गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मंशा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का विरोध करने की नहीं थी।

दरअसल, कुछ दिन पहले बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि हनुमानगढ़ी में कभी नमाज नहीं पढ़ी गई और मंदिर का निर्माण एक मुस्लिम शासक ने कराया था। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई थी और समाजवादी पार्टी ने इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान से जोड़ते हुए सरकार पर सवाल उठाए थे।

अब कहा- सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई थी नमाज

मंगलवार को मीडिया से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए था कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज नहीं पढ़ी गई थी, लेकिन परिसर में नमाज पढ़े जाने का उल्लेख इतिहास में मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने शुरुआत में ही पूरी बात रखी होती तो इतना विवाद नहीं होता।

मंदिर निर्माण वाले बयान पर भी बदला रुख

अपने पहले बयान में मंदिर के निर्माण को मुस्लिम शासक से जोड़ने वाले बृजभूषण अब उससे भी पीछे हटते नजर आए। उन्होंने कहा कि अयोध्या महात्म में भगवान शिव द्वारा माता पार्वती से संवाद के दौरान हनुमानगढ़ी का उल्लेख मिलता है। ऐसे में यह कहना उचित नहीं कि किसी शासक ने हनुमानगढ़ी का निर्माण कराया था।

उन्होंने कहा कि उनके बयान का संदर्भ शिराजुद्दौला द्वारा मंदिर को दी गई 52 बीघा जमीन से जुड़ा था, जिसे लेकर इंटरनेट और गूगल पर कई भ्रामक जानकारियां उपलब्ध हैं। इसी वजह से भ्रम की स्थिति बनी।

नागा साधुओं की भूमिका का किया उल्लेख

बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि इतिहास में कई बार मुस्लिम आक्रांताओं ने हनुमानगढ़ी पर कब्जे की कोशिश की, लेकिन नागा साधुओं ने मंदिर की रक्षा की और उसे ध्वस्त नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि यही ऐतिहासिक तथ्य सही संदर्भ में सामने आने चाहिए।

योगी के बयान पर जताई सहमति

पूर्व सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कहा, वह भी सही है और संत समाज की बातों का भी वह सम्मान करते हैं। उन्होंने दोहराया कि उनके बयान का उद्देश्य किसी की बात को चुनौती देना नहीं था, बल्कि अधूरी जानकारी के कारण विवाद पैदा हो गया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अयोध्या दौरे के दौरान कहा था कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाई गई थी। इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण शरण सिंह का पहला बयान सामने आया था, जो बाद में विवाद का कारण बना।

Tags: Brijbhushan Sharan Singh
Previous Post

राम मंदिर ट्रस्ट पर इकबाल अंसारी की दो टूक, बदलाव से व्यवस्था होगी बेहतर

Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के प्रदेशव्यापी बूथ सम्मेलन अभियान का गोरखपुर में किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Swatantra Dev
उत्तर प्रदेश

हर व्यक्ति तक स्वच्छ जल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव

06/08/2026
Lucknow Fire Tragedy
उत्तर प्रदेश

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, LDA उपाध्यक्ष को नोटिस; SIT रिपोर्ट भी तलब

06/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

भाजपाई तरक्की की नई हवा, एक्सप्रेसवे की मरम्मत पर अखिलेश का तंज; शेयर किया ‘पंखे’ वाला वीडियो

06/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ हादसे में हुई जनहानि पर जताया शोक, प्रशासनिक अधिकारियों से ली अपडेट

06/08/2026
House Roof Collapsed
उत्तर प्रदेश

बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

06/08/2026
Next Post
CM Yogi launched the BJP's booth conference campaign in Gorakhpur.

मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के प्रदेशव्यापी बूथ सम्मेलन अभियान का गोरखपुर में किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

sansad bhawan

संसद में सांसदों को नही मिलेगी एंट्री, अगर मिले कोरोना के लक्षण

04/09/2020

नेपाली पीएम केपी ओली ने पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

15/08/2020
Career Counselor

करियर काउंसलर बनने की है चाहत, तो जानिए कितनी करनी पड़ती है पढ़ाई

13/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version