• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Ganesh Utsav: जानिए कैसी होनी चाहिए घर में स्थापित की जाने वाली गणपति मूर्ति

Writer D by Writer D
12/09/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) की शुरुआत होती है। 10 दिनों तक चलने वाला यह पर्व अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है। इस साल गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) की शुरुआत 19 सितंबर 2023 से हो रही है।

यह दिन गणपति जी के जन्मोत्सव (Ganesh Utsav) के रूप में पूजा जाता हैं। इस दिन श्री गणेश की मूर्ति घरों में स्थापित की जाती हैं जिसका विसर्जन 10 दिन उत्सव मनाने के बाद अनन्त चतुर्दशी के दिन कर दिया जाता हैं। घर में सजी भगवान गणेशजी की मूर्ति वास्तु अनुसार हो तो यह सुख, समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाली होती हैं। वास्तु के अनुसार घर में गणपति की मूर्ति स्थापित करने से पहले आपको मूर्ती से जुड़ी कई तरह की जानकारी ले लेनी चाहिए कि इसका स्वरुप कैसे हो ताकि शुभ फलदायी साबित हो। आइये जानते हैं इसके बारे में…

मूर्ति का रंग

गणेशजी (Ganesh)के प्रत्येक अवतार का रंग अलग अलग है परंतु शिवपुराण के अनुसार गणेशजी के शरीर का मुख्य रंग लाल तथा हरा है। इसमें लाल रंग शक्ति और हरा रंग समृद्ध‍ि का प्रतीक माना जाता है। इसका आशय है कि जहां गणेशजी हैं, वहां शक्ति और समृद्ध‍ि दोनों का वास है। आत्म-विकास या सर्व मंगल की कामना करने वालों के लिए सिंदूरी रंग के गणपति की स्थापना करना चाहिए। धन समृद्धि की चाह रखने वाले पीले रंग की मूर्ति में हरे रंग के उपयोग वाली मूर्ति रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सफेद रंग की गणेश मूर्ति उन लोगों के लिए है जो शांति और समृद्धि चाहते हैं।

मूर्ति की विशेषता

मूर्ति में उनके बाएं हाथ की ओर सूंड घुमी हुई हो, इस बात का ध्यान रखना चाहिए। दाएं हाथ की ओर घुमी हुई सूंड वाले गणेशजी हठी होते हैं तथा उनकी साधना-आराधना कठिन होती है। गणेशजी (Ganesh) को मोदक पसंद है और उनका वाहन मूषक अतिप्रिय है अत: ध्यान रखें कि मूर्ति में मोदक या लड्डू और चूहा अवश्य होना चाहिए। गणेशजी की चार भुजाएं हैं- पहले हाथ में अंकुश, दूसरी भुजा में पाश, तीसरी भुजा में मोदक और चौथी भुजा से वे आशीर्वाद दे रहे हैं। घर में पंचमुखी मूर्ति रखने के पूर्व किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

किस तरह की हो मूर्ति

घर में क्रिस्टल के गणेश जी (Ganesh) रखने से सारे वास्तु दोष कट जाते हैं। आप घर में क्रिस्टल के छोटे गणेश जी रख सकते हैं। वहीं हल्दी से बने गणेश जी आपके भाग्य को चमकाते हैं। हल्दी के गणेश को घर में रखने से भाग्य आपका साथ कभी नहीं छोड़ता। मिट्टी के गणेश जी की मूर्ति घर लानी चाहिए या मिट्टी से खुद बनानी चाहिए। प्लास्टर ऑफ पेरिस या अन्य केमिकल्स के उपयोग से बनी मूर्तियों की पूजा नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा सफेद मदार की जड़ से बने गणेश जी की पूजा करना बहुत शुभ माना गया है। वहीं धातुओं में सोना, चांदी या तांबे की मूर्तियों की भी पूजा कर सकते हैं।

बैठे गणेश जी ना हों

अगर आप अपने ऑफिस या काम करने की जगह पर गणेश जी की मूर्ति रखना चाहते हैं, तो हमेशा ध्यान रहे कि ये भगवान गणेश की बैठी हुई मुद्रा में ना हों। बैठे हुए गणेश जी की सही जगह आपके घर में है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। गाय के गोबर से बने गणेश जी काफी शुभ माने जाते हैं। इन्हें घर में रखने से घर में दुख कभी नहीं आता।

मूर्ति का आकार

शास्त्र अनुसार पूजा घर में रखी जाने वाली देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का आकार 3 इंच से ज्यादा नहीं होना चाहिए या हमारे अंगूठे की लंबाई के बराबर ही मूर्तियां रखना चाहिए। अंगूठा आकार से बड़ी मूर्तियां घर के मंदिर में नहीं रखना चाहिए। बड़ी मूर्तियों की पूजा में कई नियमों का पालन करना होता है। इनकी पूजा में त्रुटि होना अशुभ माना जाता है और पुण्य लाभ भी प्राप्त नहीं हो पाता है। हालांकि गणेशजी की मूर्ति आप कम से कम एक फीट की रखे सकते हैं।

Tags: Ganesh Chaturthi 2023Ganesh UtsavGanesh Utsav 2023lord ganeshaVastu TipsVastu Tips In Hindi
Previous Post

जीवन की परेशानियों का होगा अंत, भाद्रपद अमावस्या पर आजमाएं ये उपाय

Next Post

एनर्जी बूस्टर है ये स्मूदी, मिनटों में यूं करें तैयार

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
फैशन/शैली

सर्दियों में डैंड्रफ में इन देसी नुस्खों से मिलेगी राहत

12/12/2025
ब्यूटी हैक्स
फैशन/शैली

सर्दियों में ऑयली स्किन से है परेशान, तो अपनाएं यह टिप्स

12/12/2025
Body Odor
फैशन/शैली

शरीर के पसीने की बदबू दूर करेंगे के घरेलू उपाय

12/12/2025
Jaggery Chutney
खाना-खजाना

सर्दियों में खाएं ये स्पेशल चटनी, जानें बनाने की विधि

12/12/2025
Beautiful Face
फैशन/शैली

ठंड में इन तरीकों से करें त्वचा की देखभाल

12/12/2025
Next Post
Orange-Papaya Smoothie

एनर्जी बूस्टर है ये स्मूदी, मिनटों में यूं करें तैयार

यह भी पढ़ें

Sameer Wankhede

‘… तुमको खत्म कर देंगे’, समीर वानखेड़े को मिली जान से मारने की धमकी

19/08/2022
UP Police

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर लगाएं एनएसए- एडीजी प्रशांत कुमार

09/09/2022
Sheikh Haseena

भारत में ही रहेंगी शेख हसीना, प्रत्यर्पण की मांग के बीच बांग्लादेश को करारा जवाब

08/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version