• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चातुर्मास में करें इन नियमों का पालन, पापों से मिल जाएगा छुटकारा

Writer D by Writer D
03/07/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Chaturmas

Chaturmas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चातुर्मास (Chaturmas) आषाढ़ शुक्ल एकादशी (इसे देवशयनी या हरिशयनी एकादशी भी कहते हैं) से लेकर कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवउठावनी या देवोत्थान एकादशी) तक होता है। सनातन धर्म में चातुर्मास्य की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है, जिसका अनुकरण आज भी हमारे साधु-संत करते हैं। प्रसिद्ध धर्म ग्रंथों- महाभारत आदि में चातुर्मास की महिमा का विषद् गान किया गया है। चातुर्मास असल में संन्यासियों द्वारा समाज को मार्गदर्शन करने का समय है। आम आदमी इन चार महीनों में अगर केवल सत्य ही बोले तो भी उसे अपने अंदर आध्यात्मिक प्रकाश नजर आएगा। नाम चर्चा और नित्य नाम स्मरण भी ऐसा फल प्रदान करते हैं।

कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास (Chaturmas) –

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल 6 जुलाई से चातुर्मास (Chaturmas) का आरंभ हो रहा है और 1 नवंबर 2025 को इसका समापन होगा। मान्यता है कि इस अवधि में विष्णुजी निद्रा योग में रहते हैं और देवउठनी एकादशी के दिन जागते हैं।

देवशयनी एकादशी नाम से पता चलता है कि इस दिन से श्री हरि शयन करने चले जाते हैं। इस अवधि में श्री हरि पाताल के राजा बलि के यहां चार मास निवास करते हैं। भगवान विष्णु कार्तिक शुक्ल एकादशी, जिसे देवप्रबोधिनी एकादशी (इस बार 1 नवंबर को) भी कहा जाता है, के दिन पाताल लोक से अपने लोक लौटते हैं। इसी दिन चातुर्मास भी समाप्त हो जाते है। इन चार मासों में कोई भी मंगल कार्य- जैसे विवाह, नवीन गृहप्रवेश आदि नहीं किया जाता है।

चातुर्मास (Chaturmas) में इन नियमों का करें पालन-

मान्यता है कि इन चार माह सात्विक जीवन व्यतीत करना चाहिए। पराए धन पर नजर नहीं रखनी चाहिए। निंदा और क्रोध का त्याग करना चाहिए। चातुर्मास में जलाशयों में स्नान करने से पाप का नाश होता है। भगवान नारायण शेष शैय्या पर शयन करते हैं, इसलिए इन चार माह में सभी जलाशयों में तीर्थत्व का प्रभाव आ जाता है। प्रतिदिन दो बार स्नान करना हितकर माना जाता है। चातुर्मास में सादे बिस्तर पर शयन करना चाहिए। चातुर्मास में तांबे और लोहे के बर्तन में भोजन न करें। चातुर्मास में पत्तल पर किया गया भोजन पुण्यदायी माना गया है।

चातुर्मास (Chaturmas) में करें ये काम-

चातुर्मास में गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना शुभ होता है। इसके साथ ही चातुर्मास में विष्णुजी, माता लक्ष्मी के साथ शिव-गौरी और गणेशजी की विधिवत पूजा-आराधना करना चाहिए।

चातुर्मास (Chaturmas) में क्या न करें-

चातुर्मास में शादी-विवाह, सगाई और मुंडन समेत सभी मांगलिक कार्यों को वर्जित माना गया है। इसके साथ ही इस माह में नई प्रॉपर्टी खरीदना या गृह-प्रवेश करने से बचना चाहिए।

Tags: AstrologyChaturmas
Previous Post

देवशयनी एकादशी पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी को होंगी प्रसन्न

Next Post

जुलाई में हरियाली अमावस्या कब है, जानें स्नान-दान का मुहूर्त व महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
money plant
धर्म

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

21/10/2026
फैशन/शैली

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

21/10/2026
Next Post
Hariyali Amavasya

जुलाई में हरियाली अमावस्या कब है, जानें स्नान-दान का मुहूर्त व महत्व

यह भी पढ़ें

हत्या

पत्नी ने धर्म परिवर्तन करने से किया इंकार तो पति ने गला काटकर कर दी हत्या

24/09/2020
Rizwan Ali

NIA का मोस्ट वांटेड ISIS आतंकी रिजवान अली गिरफ्तार, 3 लाख रुपये का इनाम था घोषित

09/08/2024
Atiq Ahmed

अतीक अहमद और अशरफ एक ही कठघरे में हुए पेश, रिमांड पर कोर्ट में बहस जारी

13/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version