• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
10/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
attack on the Forest Department team

attack on the Forest Department team

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आशियाना थाना इलाके स्थित भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मंगलवार सुबह भाई के साथ् कालेज आई छात्रा से यूनिवर्सिटी के छात्र छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर बीबीयू छात्रों ने छात्रा के भाई की लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव पर छात्रा की भी जमकर पिटाई करने की गयी। खून से लथपथ छात्रा का भाई काफी देर तक तड़पता रहा। पीड़ित छात्रा ने स्थानीय थाना आशियाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने छात्रों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की इस घटना दबाने में लगा रहा। इससे पहले भी कुछ दिन पूर्व वहां इस तरह की घटना की घटना हुई थी।

हमारे आलमबाग क्षेत्र के संवाद सूत्र के मुताबिक सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के बिजनौर सीआरपीएफ कैम्प निवासी युवती बीबीयू विश्वविद्यालय में रूलर मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे छात्रा अपने भाई के साथ विश्वविद्यालय गई थी। इसी दौरान कॉलेज के बाहर पहले से खड़े छात्रों ने छात्रा के साथ अभद्रता करते हुए अश्लील टिप्पणी करने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो छात्र बदसलूकी करने लगे।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, तलाश में जुटी पुलिस

छात्रा के भाई ने विरोध किया तो छात्रों ने उसे मौके पर ही गिराकर जमकर मारने लगे, वह मौके पर ही खून से लथपथ हो गिर पड़ा। छात्रा ने बीचबचाव किया तो छात्रों ने छात्रा की भी पिटाई करने लगे। पीड़िता ने अपने भाई के साथ लोकबंधु अस्पताल पहुंच इलाज कराकर स्थानीय थाना आशियाना पहुंचकर आरोपी छात्र सोनू कुमार व रोहन सागर समेत कई अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर दो छात्रों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दूसरी तरफ स्थानीय लोगों का कहना है कि विश्वविद्यालय के आस पास आये दिन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की जाती है। कालेज के सामने आये दिन शोहदे खड़े रहते हैं। स्थानीय पुलिस सब जानते हुए हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। उधर इस घटना को बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे घटनाक्रम को छुपाने में लगा रहा। जबकि इस घटना के कुछ दिन पूर्व वहां पर छेड़छाड़ हुई थी।

स्कूल-कालेजों के सामने हो रही छेड़छाड़

उधर, राजधानी के अन्य स्कूल कालेजों के सामने छात्राओं से छेड़छाड़ हो रही है। स्कूल-कालेजों के सामने शोहदे खड़े होकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं।

दूसरी तरफ आशियाना की घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

यूपी 112 परियोजना के द्वितीय चरण के लिए कार्रवाई समय से करने के निर्देश

Next Post

इन नक्षत्रों में अगर दिया किसी को कर्ज, तो नहीं मिलेगा वापस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
Next Post

इन नक्षत्रों में अगर दिया किसी को कर्ज, तो नहीं मिलेगा वापस

यह भी पढ़ें

Do not keep these things related to puja on the ground

मंदिर की इन चीजों को ना रखें जमीन पर, कंगाली का हो जाएगा आगमन

19/09/2024
Alcohol mafia attacked the police

शराब माफिया ने किया पुलिस पर हमला, खून से लथपथ मिले दारोगा, सिपाही की हत्या

09/02/2021
Sachin Yadav

जिस पोस्टर पर हुआ निलंबन, वही लेकर धरने पर पहुंचे सपा विधायक; सरकार पर लगाया आरोप

05/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version